राजस्थान बीजेपी मुख्यालय बना रण क्षेत्र; आपस में भिड़े भाजपा कार्यकर्ता, जमकर चले लात-घूंसे By Khulasa India News Desk Last updated Feb 28, 2025 254 राजस्थान के जयपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ BJP मुख्यालय में जमकर हंगामा हुआ है। नेताओं के बीच हाथापाई तक हो गई। वही इस दौरान बीच बचाव करते हुए भी वीडियो में दिख रहे हैं। ये पूरा विवाद प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के सामने बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों के बीच चल रहा था। पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि ये हाथापाई बीजेपी के दो अलग अलग गुटों के बीच एक बैठक के दौरान हुई है। जब वरिष्ठ नेता आपस में चर्चा कर रहे थे। बातचीत के दौरान स्थिति हाथापाई तक पहुंच गई। घटना के बाद शीर्ष नेताओ ने स्थिति संभाल लिया। वही बैठक तुरंत स्थगित कर दिया गया। हालांकि, अभी तक इस पर कोई पार्टी की ओर से आधिकारिक बयान नहीं आया है। सूत्रों का कहना है कि पार्टी अनुशासनहीनता को लेकर सख्त कदम उठा सकती है। इस घटना ने विपक्षी दलों को बैठे बिठाय मौका दे दिया है। समाचार 254 Share