सट्टा लगाने के विवाद पर चलती बस में पिट गए बीजेपी नेता, दोनों पक्षों ने लगाई 20-20 हजार की बोली

लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी में चलती बस में एक भाजपा नेता की जबरदस्त पिटाई का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। मामला जिले के कोतवाली पलिया थाना इलाके का बताया जाता है। बीजेपी नगर अध्यक्ष का चलती बस में दूसरे पक्ष के लोगों के साथ कुछ विवाद हो गया। जिसके बाद कई लोगों ने मिलकर नगर अध्यक्ष की चलती बस में बेरहमी से पिटाई कर दी। वहीं नगर अध्यक्ष की पिटाई की खबर मिलते ही इलाके के बीजेपी नेताओं ने पलिया कोतवाली में जमकर हंगामा काटा। दरअसल पलिया कस्बे के बीजेपी नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह ने मतदान के दिन हार जीत के लिए लगाए थे पैसे. वही उदयवीर सिंह का कहना था की खीरी लोकसभा सीट से केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा जीत रहे हैं ।तो वहीं दूसरे पक्ष का कहना था की खीरी लोकसभा से इस बार समाजवादी पार्टी के युवा प्रत्याशी उत्कर्ष वर्मा चुनाव जीत रहे हैं। इसी बात के लिए दोनों लोगों ने पैसा लगाकर अपने-अपने प्रत्याशी की जीत का दावा किया।

रविवार की रात 9:00 बजे पलिया बीजेपी भाजपा नगर अध्यक्ष ने दूसरे पक्ष को बुलाकर अभद्रता करने लगे जिससे आक्रोशित होकर दूसरे पक्ष के लोगों ने उदयवीर सिंह की चलती बस में जमकर की पिटाई कर दी। बस में सवार पैसेंजरों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची बलिया पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली उठा लाई और बंद कर दिया। भाजपा नेता के थाने में बंद होने की खबर मिलते ही ही बीजेपी के बड़े-बड़े नेता कोतवाली पलिया पहुंचे और नगर अध्यक्ष को बाहर करने के लिए जमकर बवाल काटा। वहीं जानकारी लगी कि दोनों पक्षों से अपने-अपने प्रत्याशी के नाम पर 20-20 हजार रुपए की बोली लगाई गई थी। जिसका प्रत्याशी जीतेगा तो दूसरा पक्ष उसे 20,000 रूपये इनाम के देगा। पूरी घटना पर क्षेत्राधिकार पलिया यादवेन्द्र यादव ने बताया कि सूचना मिली थी, की दो पक्षों में गौरीफंटा से पलिया जा रही बस के अंदर मारपीट हो रही है। सूचना मिलते ही पलिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। और मारपीट कर रहे दोनों पक्षों को पुलिस कोतवाली ले गई। जहां बीजेपी नेता उदयवीर सिंह की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच में जो दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000