कानपुर में दो ट्रकों की भिड़ंत में एक युवक की जलकर मौत, डीसीएम से टकराई कार, तीन ने दम तोड़ा

कानपुर । शहर के चकेरी थाना क्षेत्र में रामादेवी हाईवे पर दो ट्रकों की सुबह पांच बजे के आस-पास जोरदार भिड़ंत हो गई। इस टक्कर में राजस्थान की ओर से आ रहा ट्रक वाराणसी के नंबर वाले ट्रक से डिवाइडर तोड़कर टकरा गय। जैसे ही ट्रक आपस में भिड़े तो राजस्थान नंबर वाले ट्रक में आग लग गई और ट्रक में बैठा चालक सांवरिया प्रजापति घायल हो गया।

वहीं, बगल में बैठे सहयोगी मोनू प्रजापति की जलकर मौके पर ही मौत हो गई। राजस्थान नंबर वाले ट्रक में भूसा लदा था। टक्कर इतनी तेज थी, कि ड्राइवर व सहयोगी को संभलने का मौका ही नहीं मिला. हालांकि, जब ट्रक लड़ा तो ड्राइवर सांवरिया प्रजापति किसी तरह ट्रक से नीचे कूद गया। घायल अवस्था में पुलिस ने सांवरिया प्रजापति को अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

कई घंटों तक लखनऊ-प्रयागराज रूट रहा बाधित 

ट्रकों की टक्कर के चलते शहर में रामादेवी हाईवे पर जाम लग गया। कुछ देर के लिए तो पुलिस ने ही रास्ता बंद करा दिया। इससे लखनऊ-प्रयागराज रूट कई घंटों तक बाधित रहा। एसीपी चकेरी दिलीप सिंह ने बताया, कि हादसे को लेकर सांवरिया प्रजापति व मोनू प्रजापति के परिजनों से संपर्क कर रहे हैं। वहीं, रुट से ट्रकों को हटवा दिया गया है। आग लगने के चलते फायर ब्रिगेड को भी मौके पर बुलाया गया था, फिलहाल रास्ता साफ है।

डीसीएम से टकराई अर्टिगा, तीन लोगों की मौत 

 शहर के चकेरी स्थित रामादेवी हाईवे पर दो ट्रक टकरा गए थे। वहीं, महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुरवामीर के पास कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रही अर्टिगा कार रोड किनारे खड़े डीसीएम से भिड़ गई। कार में चार लोगों के अलावा एक पांच साल की बच्ची मौजूद थी। हालांकि, मौके पर तीन लोगों (एक पुरुष व दो महिलाओं) की मौत हो गई। वहीं, बच्ची को इलाज के लिए कांशीराम अस्पताल भेजा गया। एडीसीपी पूर्वी लाखन सिंह यादव ने बताया कि सभी मृतकों के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000