यूपी में भाजपा नेता का सरेआम कत्ल: बीच सड़क पर औंधे मुंह पड़ा मिला शव

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में प्रधान के बेटे की पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक का शव सुबह 6 बजे सड़क पर औंधे मुंह मिला। मां की तहरीर पर पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। गाजीपुर के जमानिया कोतवाली के टिसौरा गांव के ग्राम प्रधान के बेटे व प्रतिनिधि विश्वकर्मा राम (26) की भूमि विवाद में पीटकर हत्या कर दी गई।

उनका शव फुल्ली-दौदही नौली रजबाहा स्थित सड़क पर शुक्रवार की सुबह औधे मुंह मिला। पास ही बुलेट भी गिरी थी।
वह बृहस्पतिवार की रात बुआ के घर से लौट रहे थे। मां बिंदु देवी ने गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। विश्वकर्मा राम भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के जमानिया मंडल के अध्यक्ष थे।

थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान बिंदु देवी ने तहरीर देकर बताया कि भूमि को लेकर गांव के ही श्यामनारायण राय, राजेंद्र राय, सचितानंद राय, हिमांशु राय, मुकेश राय और अन्य से विवाद चल रहा है। पहले भी इन लोगों द्वारा मारपीट की गई थी। इस मामले में प्राथमिकी भी दर्ज हुई थी।

आरोपी मामले में सुलह और भूमि छोड़कर जाने का दबाव बना रहे थे। रंजिश में आरोपियों ने बेटे विश्वकर्मा राम को जाने से मारने की धमकी दी थी। 11 दिसंबर को बेटा और पूरा परिवार शाहपुर गांव बुआ के घर निमंत्रण पर गया था। रात करीब 10 बजे विश्वकर्मा राम अपनी बुलेट से घर जा रहे थे।

आरोप लगाया कि रास्ते में फुल्ली और दौदही नौली रजबाहा के बीच रास्ते पिच रोड पर श्यामनारायण राय, राजेंद्र राय, सचितानंद राय, हिमांशु राय, मुकेश राय और अन्य घात लगाकर पहले से बैठे थे। बेटे के वहां पहुंचते ही आरोपियों ने पीटकर उसकी हत्या कर दी। दूसरे दिन सुबह फुल्ली गांव के लोग सड़क पर टहलने निकले तो शव देखकर घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मां की तहरीर पर आरोपियों व अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर छानबीन शुरू कर दी गई है।

सुबह छह से दोपहर ढाई बजे तक थाने में रहा शव

फुल्ली- दौदही नौली रजबाहा स्थित सड़क पर पड़े विश्वकर्मा राम के शव को पुलिस सुबह 6 बजे ही थाने ले आई थी। जानकारी होते ही परिजन और करीब 500 लोग थाने पहुंच गए। विश्वकर्मा राम का शव देख परिजन और गांव के लोग आक्रोशित हो उठे। ग्रामीण आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करने लगे।

इधर जानकारी होते ही गहमर, सुहवल, रेवतीपुर, नगसर और जमानिया की पुलिस भी थाने पर पहुंच गई। सूचना मिलते ही पहुंचे एएसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने समझाने के बाद मामला शांत कराया और मां बिंदु देवी की तहरीर पर पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर छानबीन शुरू कर दी।

इसके बाद पुलिस दोपहर 2.30 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज सकी। टिसौरा ग्राम प्रधान और मृतक की मां बिंदु देवी की तहरीर पर टिसौरा गांव के ही श्यामनारायण राय, राजेंद्र राय, सचितानंद राय, हिमांशु राय और मुकेश राय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।-अतुल सोनकर, एएसपी ग्रामीण 

विश्वकर्मा राम भाजपा के जमानिया क्षेत्र के अनुसूचित मोर्चा के मंडलध्यक्ष थे। उनकी हत्या के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। -ओमप्रकाश राय, जिलाध्यक्ष भाजपा

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000