सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की बिना अनुमति लगाई मूर्ति,नगर पालिका ने 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम,जानें पूरा मामला

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई में समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव उर्फ वीरे को सपा संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की मूर्ति स्थापित करना महंगा पड़ गया। बिना अनुमति नगर पालिका की जमीन पर मूर्ति लगाने पर नगर पालिका ने नोटिस देकर 24 घंटे में मूर्ति हटवाने के लिए कहा है। दरअसल नगर पालिका परिसर से कुछ दूरी पर ही सपा का कार्यालय है,जो नगर पालिका की जमीन है। काफी समय पहले पूर्व विधायक स्वर्गीय विश्राम सिंह ने ये जमीन आवंटित की थी।

अब यहां जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव उर्फ वीरे यादव ने पक्का चबूतरा बनवाकर उस पर स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की लगभग 6 फीट की मूर्ति स्थापित कर दी है। नगर पालिका को जैसे ही इसकी भनक लगी वो आनंन-फानन में जिलाध्यक्ष को नोटिस दिया और एक नोटिस कार्यालय पर चस्पा कर दिया। नोटिस के जरिए हिदायत दी गई है कि 24 घंटे के अंदर खुद मूर्ति हटा लें नहीं तो प्रशासन कार्रवाई करने के लिए बाध्य होगा। अब देखना यह होगा कि देश के इतने बड़े नेता की मूर्ति जिलाध्यक्ष खुद हटाते हैं या फिर प्रशासन।

 नगर पालिका ने सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव उर्फ वीरे को नोटिस देते हुए यह जिक्र किया है कि नगर पालिका की ओर से संगठित विकास योजना के तहत एक से आठ तक व्यावसायिक भवन नगर पालिका परिसर की बोर्ड प्रस्ताव संख्या- 4 जुलाई 2013 को आस्थाई आवंटित की गई थी। पूर्व में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष/विधायक स्वर्गीय विश्राम सिंह यादव ने 1994 में प्रार्थना पत्र पर 2, 3, 4 एवं 7 को व्यवसायिक आवंटन करने की मांग की गई थी, लेकिन एक से आठ तक की दुकानों को व्यवसायिक नहीं बनाकर उसमें सपा का दफ्तर खोल दिया गया। बिना पालिका की अनुमति लिए सपा ने कार्यालय के हॉल और बैठक का निर्माण कर लिया गया।

नगर पालिका ने अपने नोटिस में ये भी जिक्र किया है कि अध्यक्ष की ओर से तीन माह तक किराया नहीं दिया जाता है। उनके अनुबंध को कैंसिल करने का अधिकार नगर पालिका को होगा। नोटिस में ये भी जिक्र किया कि बिना प्रशासन की अनुमति कोई भी मूर्ति लगवाने का अधिकार उनको नहीं है। बिना अनुमति नगर पालिका की जमीन पर मूर्ति स्थापित की गई। नगर पालिका प्रशासन ने सपा जिलाध्यक्ष से कहा है कि 24 घंटे में खुद मूर्ति हटा लें, वर्ना पालिका प्रशासन खुद ही मूर्ति हटवाएगा, जिसका खर्चा जिलाध्यक्ष से वसूला जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000