गोद में बिठाकर डांसर के साथ अश्लीलता करते नजर आए भाजपा नेता, वीडियो हुआ वायरल

बलिया जिले से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और द सहकारी चीनी मिल के चेयरमैन बब्बन सिंह रघुवंशी एक बारात में डांसर के साथ आपत्तिजनक हरकत करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बब्बन सिंह बारात के दौरान स्टेज पर डांस करने वाली एक महिला डांसर को अपनी गोद में बैठाकर अश्लील हरकत करते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो करीब 20 दिन पुराना है। हालांकि, इस पर अब विवाद शुरू हो गया है।

साजिश का आरोप लगाया…

वीडियो पर अपनी सफाई देते हुए बब्बन सिंह रघुवंशी ने दावा किया है कि यह पूरी घटना एक साजिश के तहत वायरल की गई है ताकि उनकी छवि खराब की जा सके। उन्होंने कहा, ‘करीब एक महीने पहले मैं बिहार में एक बारात में गया था। उस बारात में बांसडीह से बीजेपी विधायक केतकी सिंह के पति भी मौजूद थे। यह पूरा मामला उनकी साजिश है।

रघुवंशी ने आगे कहा कि वह उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह के रिश्तेदार हैं और वर्ष 1993 में बांसडीह विधानसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह आगामी चुनाव के लिए टिकट के दावेदार हैं और इसी वजह से उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है। सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में सियासी पारा चढ़ा…

ऑर्केस्ट्रा लड़की के साथ भाजपा नेता के अनुचित व्यवहार वाले वीडियो ने उत्तर प्रदेश में राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है। फुटेज को विपक्षी नेताओं ने शेयर किया और बब्बन सिंह की आलोचना की है। समाजवादी पार्टी के नेता पंकज राजभर और कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत दोनों ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर वीडियो शेयर किया और भाजपा नेता के व्यवहार की निंदा की। हालांकि, बाद में सुरेंद्र राजपूत ने पोस्ट को हटा दिया। परेशान करने वाली क्लिप में बब्बन सिंह एक ऑर्केस्ट्रा लड़की के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे हैं, जो एक सार्वजनिक कार्यक्रम प्रतीत होता है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000