शादी के 15 दिनों बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, TMH अस्पताल में शव छोड़ भागे ससुरालवाले, दहेज हत्या का केस दर्ज

जमशेदपुर के ओल्ड सोनारी एमपी रोड स्थित एक मकान में नवविवाहिता रीता कुमारी महतो की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। रीता की शादी महज 15 दिन पहले, 29 अप्रैल 2025 को चंदन कुमार महतो से हुई थी। गुरुवार शाम को रीता की तबीयत बिगड़ने पर उसे टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पति चंदन और ससुराल वाले शव को अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए।

मृतका के पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप…

मृतका का मायका गम्हरिया के चित्रगुप्त नगर में है। पिता बैद्यनाथ महतो ने सोनारी थाने में पति चंदन कुमार महतो, ससुर देवेन महतो और सास सावित्री महतो के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। बैद्यनाथ महतो के अनुसार रीता उनके पांच बच्चों में मंझली थी। उन्होंने शादी में अपनी सामर्थ्य अनुसार दहेज में सभी सामग्री दी थी, लेकिन दामाद चंदन ने शादी से पहले एक 2.50 लाख की मोटरसाइकिल की मांग की थी। उसे भी एक महीने बाद देने का वादा किया था, फिर भी दहेजलोभियों ने बेटी को मार डाला। हालांकि ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि रीता ने आत्महत्या की है।

शादी के अगले दिन से ही रीता को करने लगे थे प्रताड़ित…

बैद्यनाथ ने बताया कि आर्थिक कारणों से उन्होंने शादी के समय बाइक देने में असमर्थता जताते हुए एक महीने बाद बाइक देने का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद शादी के अगले दिन से ही रीता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। 30 अप्रैल को एक रस्म के लिए बेटी को घर लाया था। फिर एक मई को दामाद चंदन बेटी को साथ सोनारी ले गया। उसके बाद से सभी उसे प्रताड़ित करने लगे, जिसके कारण 11 मई को बेटी को अपने घर गम्हरिया ले आया। 14 मई को दामाद चंदन फिर बेटी को अपने घर ले गया। बैद्यनाथ महतो के अनुसार 12 मई को उन्होंने मोटरसाइकिल बुक भी कर दी थी। कंपनी वालों ने 24 मई को मोटरसाइकिल डिलीवरी करने की बात कही थी। इस बीच 15 मई की शाम दामाद समेत उसके पिता देवेन महतो और सास सावित्री महतो ने मिलकर बेटी की हत्या कर दी।

पुलिस ने शुरू की जांच…

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जब पुलिस चंदन के घर पहुंची, तो पूरा परिवार फरार मिला। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के पिता के बयान पर दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000