मुलायम की बहू अपर्णा यादव को भाजपा ने बनाया स्टार प्रचारक, केजीएमयू मामले में आईं थी चर्चाओं में

केजीएमयू में धर्मांतरण के मामले में बवाल के बाद राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव के लिए स्टार प्रचारक बनाया गया है। वह 14 जनवरी तक मुंबई दौरे पर गई हैं। केजीएमयू में हुए बवाल पर उनका रुख पहले जैसा ही बना हुआ है। उन्होंने बताया केजीएमयू के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में वर्ष 2024 में अवैध ब्लड स्टोरेज यूनिट की जांच शुरू हो गई है। इसके लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।

पिछले शुक्रवार को अपर्णा यादव प्रेसवार्ता करने के केजीएमयू में कुलपति कार्यालय पहुंची थीं। उन्होंने केजीएमयू पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे। इसके बाद शनिवार को उन्हें भाजपा के चुनाव प्रचार के लिए मुंबई भेज दिया गया है। केजीएमयू को लेकर वह लगातार बयान दे रही हैं। उनका कहना है कि केजीएमयू को आंदोलन करना है तो कर सकता है, लेकिन वह माफी नहीं मांगेंगी। जिसने गलती की है वह माफी मांगे।

बयान में यह भी बताया है कि प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग क्वीन मेरी में जुलाई 2023 से 2025 तक बिना लाइसेंस के अवैध ब्लड स्टोरेज यूनिट संचालन के मामले में उन्होंने 9 दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत की है। इसके बाद एसआईटी गठित की गई जिसने जांच शुरू कर दी है। साक्ष्य के रूप में अमर उजाला की खबर व अस्पताल के कई दस्तावेज शामिल किए गए हैं। वह मुंबई से वापस आकर अन्य मामलों को भी प्रकाश में लाएंगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000