उत्तरप्रदेशअपराधहरदोई थाने में मर्डर:पति ने की गोली मारकर पत्नी की हत्या, घटना से इलाके में हडकंप By Pratibha Rajdar Last updated Jan 12, 2026 428 यूपी के हरदोई जिले में थाने के अंदर पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से सनसनी फैल गई।पाली थाने के अंदर पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे की है। महिला थाने की मेस से खाना खाकर बाहर धूप में खड़ी थी, उसी समय पीछे से आए पति ने तमंचा से पीठ पर गोली मार दी। घटना से सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पाली थाना क्षेत्र के रमापुर अटरिया निवासी अनूप कुमार को पुलिस ने हिरासत में लिया है। घटनाक्रम में बताया गया कि अनूप की पत्नी सोनी सात जनवरी को घर से कहीं चली गईं थीं। मामले की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज की थी। रविवार को पुलिस ने सोनी को बरामद कर लिया था। सोमवार की सुबह सोनी को पुलिस ने मेस में खाना खाने के लिए भेजा था। मेस से खाकर सोनी थाना परिसर में ही धूप में खड़ी हो गई थी। उसी समय मौका पाकर पीछे से आए अनूप ने तमंचा से सोनी के दाहिन कंधे पर पीछे से गोली मार दी। गोली लगते ही सोनी गिर गईं। थाने के अंदर फायर की आवाज सुनकर थाने में सनसनी फैल गई। समाचार 428 Share