भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा बोले-विधानसभा की कार्यवाही से भागकर जनता से धोखा कर रही है कांग्रेस

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कांग्रेस के विधानसभा घेराव पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस का यह असफल प्रदर्शन न सिर्फ उसके नकारा नेतृत्व को प्रदर्शित करता है, बल्कि उसके विकास और संविधान विरोधी चरित्र को भी प्रमाणित करता है। विधानसभा में जनहित की चर्चाओं से भागकर, पारित होने वाले विधेयकों को अवरुद्ध कर कांग्रेस ने गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यप्रदेश की समस्त जनता से धोखा किया है। कांग्रेस ने बता दिया है कि उसके लिए स्वयं के राजनैतिक स्वार्थ मध्यप्रदेश के जनता के हित से कहीं ऊपर हैं।

विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीब, कल्याण और सुशासन के लिए प्रतिबद्धित है। केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं प्रदेश में डॉ. मोहन यादव की डबल इंजन के सरकार के कार्यो के आधार पर ही मध्यप्रदेश की जनता निरंतर भाजपा को आशीर्वाद प्रदान करती है। कांग्रेस जिन वर्गों की हितचिंतक बनने का स्वांग रच रही है वे सभी वर्ग किसी न किसी रूप में भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा चलाई जा रही जनहित की योजनाओं से लाभान्वित है।

कांग्रेस का यह घेराव सिर्फ मंचीय कार्यक्रम भाषणबाजी और आंतरिक गुटबाजी से अधिक कुछ नहीं था।  शर्मा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नकारा नेतृत्व पर पर्दा डालने के लिए आयोजित यह विरोध प्रदर्शन इन नेताओं की छवि चमकाने का प्रयास भर बनकर रह गया। कांग्रेस का यह पूरा कथित घेराव ही दिशाहीन होकर निरर्थक हो गया।

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     जम्मू में आतंकी मुठभेड़ के दौरान बिहार के जवान संतोष कुमार बलिदान, गांव में शोक की लहर     |     गोंडा में एक लाख का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर, थाना प्रभारी के बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी गोली     |     प्रयागराज में दिनदहाड़े लूट की वारदात, फाइनेंस कंपनी के एजेंट से लूटे 85 हजार रुपये     |     STF के हाथ लगी बड़ी सफलता; हथियारों के तस्कर को क‍िया ग‍िरफ्तार, पांच पिस्टल बरामद     |     सीबीआई टीम ने सब डिविजनल इंस्पेक्टर डाक को 25 हजार घुस लेते किया गिरफ्तार     |     डबल मर्डर से सनसनी; बहन से छेड़छाड़ की रंजिश में चाचा-भतीजे की निर्मम हत्या     |     अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाइक; एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल     |     मुंबई से सटे कल्याण में बड़ा हादसा, बिल्डिंग का स्लैब गिरने से 6 लोगों की मौत     |     अस्थि विसर्जन करने आए परिवार के छह लोग गंगा में बहे, गोताखोरों ने चार को बचाया, दो किशोर लापता     |     कलयुगी पत्नी ने प्रेमी भतीजे संग किया पति का कत्ल, कॉल डिटेल से खुला चौंकाने वाले राज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000