ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज करते समय हुआ ब्लास्ट, मां-बेटे समेत 3 लोगों की हुई मौत दो लोगों की हालत गंभीर

उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बीबीडी थाना इलाके में एक मकान में ई-रिक्शा की बैटरी में विस्फोट हो जाने से एक महिला और उसके मासूम बेटे तथा भतीजी की मौत हो गयी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) अभय प्रताप मल्ल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि बीबीडी थाना क्षेत्र में एक मकान में ई-रिक्शा की बैटरी फटने से ई-रिक्शा चालक की पत्नी और मासूम बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस के अनुसार ई-रिक्शा चालक अंकित कुमार गोस्वामी की पत्नी रोली (25) बीबीडी के निवाजपुरवा में अपने किराए के मकान में अपनी बेटी सिया (आठ), बेटे कुंज (तीन) और सात माह का बेटा छोटू और भतीजी रिया (नौ) के साथ सो रही थी। बीबीडी थाना के थाना प्रभारी (एसएचओ) विनय कुमार सरोज ने बताया, ‘ई रिक्शा चालक ने अपने घर के अंदर ई-रिक्शा की कुछ बैटरी चार्जिंग पर लगा दी थी।

प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि बृहस्पतिवार की सुबह करीब पांच बजे ओवरचार्जिंग के कारण उनमें से एक बैटरी में विस्फोट हो गया.’ एसएचओ ने बताया कि उस समय अंकित शौच के लिए घर से बाहर गया था इसलिए बाल-बाल बच गया लेकिन उसकी पत्नी रोली और कमरे में मौजूद चारों बच्‍चे घायल हो गये। उन्होंने बताया कि घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया. एसएचओ ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात रोली, उसका बेटा कुंज और भतीजी रिया ने दम तोड़ दिया। अधिकारी ने बताया कि उसके सात माह के बेटा और आठ वर्षीय बेटी का इस समय अस्पताल में उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है। स्थानीय लोगों के अनुसार परिवार बाराबंकी का रहने वाला था और उसने बीबीडी में मकान किराए पर लिया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000