खेत में मिला अधेड़ का खून से लथपथ शव, गला रेतकर हत्या की आशंका

गोरखपुर जिले में गगहा थाना क्षेत्र के बांसपार गजपुर सीवान में शनिवार सुबह को अधेड़ का खून से लथपथ शव मिला। गला रेत हत्या कर फेंके जाने की आशंका है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक, एसआरपीजी कॉलेज के सामने बांसपार रोड पर सड़क के सटे एक खेत में शनिवार सुबह को एक व्यक्ति की लाश पड़ी थी। सुबह को खेत की तरफ टहलने गए ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। गले के दाहिने हिस्से पर धारदार हथियार से गला रेतने के घाव मिले हैं। शरीर के कई हिस्सों में चोट के निशान पाए गए। अधेड़ की पहचान गगहा थाना क्षेत्र अंतर्गत गजपुर के चौबे टोला निवासी शंकर निषाद (58) के रूप में हुई है। वह गजपुर सीयर चौराहे पर एक कबाड़ की दुकान में काम करता था।

मृतक शंकर की तीन बेटियां व तीन बेटे हैं जिसमें से सबसे छोटा बेटा अभी अविवाहित है। शंकर की मृत्यु से परिवार सदमे में है। मृतक की पत्नी जनक दुलारी ने बिलखते हुए बताया कि परिवार का पालन पोषण करने के लिए उसके पति इधर-उधर मजदूरी का कार्य करते थे। इस बीच वे एक कबाड़ की दुकान में काम करते थे और रात में अक्सर वहीं सोते थे। परिजनों ने शंकर के किसी से रंजीश होने से इनकार किया है। एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टया हत्या कर शव फेंके जाने का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार रात की लग रही है। शव का शिनाख्त कर लिया गया है। मृतक की पत्नी के तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000