बेटे की लव स्टोरी ने ली मां-बाप की जान, घर में घुसकर दंपत्ति की धारदार हथियार की गई हत्या

यूपी के सीतापुर में सरेआम हुए डबल मर्डर की घटना से सनसनी फैल गई। डबल मर्डर में हमलावरों ने दंपति की पहले लाठी डंडों से पिटाई की उसके बाद धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। हत्या की सूचना मिलते ही एसपी चक्रेश मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। डबल मर्डर की सनसनीखेज वरादात हरगांव थाना क्षेत्र के राजेपुर गांव की है। हत्या के पीछे प्रेम संबंध में लड़की भगा ले जाने का मामला सामने आया है। शुक्रवार की शाम अब्बास अली, निवासी राजेपुर हरगांव बाजार से आकर घर के बाहर बैठा था तभी गांव का ही पड़ोसी शैलेन्द्र जायसवाल, उसका पिता रामपाल अपने बहनोई पल्लू निवासी उदनापुर कला व शैलेन्द्र की माता का अब्बास अली व उसकी पत्नी से विवाद होने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि रामपाल के परिजनों ने पहले तो लाठी डंडों से प्रहार कर दिया उसके बाद धारदार हथियार लेकर अब्बास और उसकी पत्नी कशरूँ निशां पर हमला कर दिया। हमले में दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी।

बताया जा रहा है कि मृतक दम्पत्ति के बेटे शौकत के रामपाल की बेटी रूबी के नाजायज सम्बन्ध थे। शौकत सन 2020 में रूबी को भगा ले गया था. उस समय रूबी नाबालिग थी। मामला दर्ज कर पुलिस ने शौकत को जेल भेज दिया था, जिसके बाद बीते जून माह में फिर वह विवाहित रूबी को भगा ले गया। घरवालों ने बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज कराया लेकिन अब रूबी बालिग हो चुकी थी। उसने अपना बयान भी शौकत के पक्ष में दे दिया, जिससे उस मामले में शौकत पर कोई दोष सिद्ध नहीं हो सका। कुछ दिन बाद पुराने मामले में शौकत को जेल जाना पड़ा। पिछले बुधवार को ही वह जेल से छूट कर आया था ।ग्रामीणों के अनुसार फिर से प्रेमी -प्रेमिका के भाग जाने की खबर है। इस मामले में पुलिस पड़ताल कर रही है साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास भी कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000