ईद पर खूनी संघर्ष, 2 सगे भाइयों की हत्या: 5 की हालत गंभीर; लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले

सरधना के मेहरमती गणेशपुर गांव में महज एक हजार रुपये के लेनदेन को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। इस हिंसक झड़प में ग्राम प्रधान सहीदू के दो सगे भाइयों भूरा (40) और सैमुद्दीन (36) की चाकू गोदकर और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। संघर्ष में दोनों पक्षों के करीब 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार घटना की शुरुआत शनिवार रात करीब 8:30 बजे हुई। ईद की नमाज के बाद गांव के बाहर स्थित कब्रिस्तान में ग्राम प्रधान का भतीजा सलमान और उसका पड़ोसी चुन्नू अन्य युवकों के साथ बैठे थे। इस दौरान सलमान और चुन्नू के बीच महज 1000 रुपये के लेनदेन को लेकर तीखी बहस हो गई थी। उस समय तो स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था लेकिन कुछ ही देर बाद चुन्नू ने सलमान पर ईंट से हमला कर दिया।

नमाज पढ़कर लौट रहे भाइयों पर हमला

जब सलमान पर हमले की खबर मस्जिद से नमाज पढ़कर लौट रहे प्रधान के भाई भूरा को मिली तो वे मौके पर बीच-बचाव करने पहुंचे। इसी बीच दोनों पक्षों से करीब 50 लोग आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलने लगे। हमले में भूरा और उसका भाई सैमुद्दीन लहूलुहान होकर गिर पड़े। इसके अलावा अन्य 10 लोग भी घायल हो गए। भूरा ने सीएचसी में दम तोड़ दिया जबकि सैमुद्दीन की मेरठ मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। घटना में तौहीद, एहसान, अजरुद्दीन, आमिर, मंसूर सहित दूसरे पक्ष के शाहिद और शाकिब भी घायल हुए हैं।

छावनी बना गांव, एसएसपी ने संभाली कमान

दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही सरधना, जानी और सरूरपुर सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। सीओ आशुतोष कुमार और एसपी देहात अभिजीत कुमार के बाद एसएसपी अविनाश पांडेय ने खुद घटनास्थल का मुआयना किया। एसएसपी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गांव में एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000