अवैध संबंध में रोड़ा बनी सास की बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर गला दबाकर हत्या
लखनऊ में अवैध संबंध में रोड़ा बनी सास की बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर गला दबाकर हत्या कर दी। महिला की लाश घर के एक कमरे में पड़ी मिली। महिला के हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे। पोते ने जैसे महिला की लाश देखी। तुरंत पुलिस को सूचना दी। मृतका की पहचान सचिवालय से रिटायर्ड निर्मला देवी (69) के रूप में हुई है। महिला घटना के समय घर पर अकेली थीं। सचिवालय से रिटायर्ड पति की 2 साल पहले मौत हो चुकी थी। वह अपने बेटे-बहू और पोती-पोते के साथ रहती थीं। बेटा बिजली विभाग में संविदा पर जॉब करता है। जबकि बहू ब्यूटी पार्लर चलाती है। घटना शनिवार को निशातगंज इलाके की गली नंबर- 3 की है।
निर्मला देवी निशातगंज गली नंबर-3 में परिवार के साथ रहती थीं। ग्राउंड फ्लोर पर परिवार, जबकि फर्स्ट फ्लोर पर किराएदार रहते हैं। शनिवार दोपहर करीब चार बजे पोते ने दादी की लाश पड़ी देखी। इसकी सूचना फोन करके पुलिस को दी। पूछताछ में सामने आया कि राजन का रंजना से अवैध संबंध था। जिसका पूरा परिवार विरोध करता था। दोनों को कई बार रंगे हाथों पकड़ा गया था। परिवार में झगड़ा भी हुआ था। लेकिन रंजना उससे मिलना बंद नहीं कर रही थी। पति और बेटे के काम पर जाने के बाद बुजुर्ग महिला ही घर में बचती थी। जो अक्सर दोनों का विरोध करती थी। इस बात से नाराज होकर बहू ने राजन के साथ मिलकर सास की हत्या का प्लान बनाया और घटना को अंजाम दिया।