अयोध्या दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो की ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ंत, तीन की मौत, 11 घायल

 उत्तर प्रदेश के अयोध्या-प्रयागराज हाइवे पर गुरुवार भोर करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। थाना पूराकलंदर क्षेत्र के कल्याण भदरसा गांव के पास अयोध्या दर्शन के लिए आ रही बोलेरो एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पूराकलंदर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया।

सीएम योगी ने लिया संज्ञान

अयोध्या-प्रयागराज हाइवे पर हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम एक्टिव हुई। आनन-फानन में घायलों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, कुछ घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने बोलेरो और ट्रैक्टर-ट्रॉली दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। सीएम योगी ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए।

जिला अस्पताल में कराए गए भर्ती

घटना में घायलों को पुलिस-प्रशासन की टीम ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। वहां उनको भर्ती कराकर इलाज शुरू कराया गया है। घायलों की पहचान चित्रसेन पटेल (45), चंद्रकली पटेल (44), शशि पटेल (34), कुमुम पटेल (32), दीपक पटेल (25), तनूजा पटेल (20), शिवांश (03), आशीष पटेल के रूप में हुई है। दुर्घटना में बोलेरो की हालत काफी खराब हो गई थी। दरवाजा को तोड़कर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।

बोलेरो ड्राइवर की दुर्घटना में मौत हो गई। राम यश मिश्रा (50) बोलेरो को ड्राइव कर रहे थे। वहीं, मृतकों में मीराबाई (50) और अंकिता (25) शामिल हैं। पुलिस ने बॉडी को निकाल कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

रीवा से आ रहे थे श्रद्धालु

रामलला का दर्शन करने मध्य प्रदेश से श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या के लिए निकला था। बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु रीवा जिले से अयोध्या आ रहे थे। हाइवे पर तड़के हुए इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस हादसे के कारणों की पड़ताल कर रही है। हादसे की खबर फैलते ही अस्पताल और गांव में शोक का माहौल है।

2025 में अयोध्‍या में बड़े एक्‍सीडेंट:

  • मार्च 2025 कार बाईक सीधी भिड़त में पारमपुर गांव के पास 4 युवकों की मौत हो गई।
  • फरवरी में यात्री बस टेंपो की टक्‍कर में महाराष्‍ट्र के 4 यात्रियों की मौत 13 घायल हो गए।
  • अप्रैल में डंपर ट्रक की टक्‍कर में एक की मौत हुई और 5 यात्री बुरी तरह से घायल हो गए। यह घटना लता मंगेशकर चौ‍क के पास हुई थी।
  • अक्‍टूबर में कुमारगंज में सड़क दुर्घटना में 25 साल के युवक की मौत हो गई।
  • अयोध्‍या-रायबरेली हाइवे पर रविवार( दिसंबर )को दो सड़क हादसों मे दो लोंगों की मौत हो गई।
  • 9 दिसंबर को बाइक की टक्‍कर में एक बुजुर्ग की मौत हो गई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000