शादी के सातवें दिन दुल्हन ने दूल्हे के साथ किया कांड,किराए की निकली सास

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है।यहां एक न‌ई नवेली दुल्हन ने शादी के सात दिन बाद दूल्हे के अरमानों पर पानी फेर दिया। युवक की शादी बड़ी धूमधाम से दिल्ली में हुई थी। शादी के बाद सुहागरात आई और फिर अगले सात दिनों तक सब कुछ सामान्य तरीके से चला,लेकिन एक हफ्ते के बाद ही दुल्हन फरार हो गई। वह अपने साथ घर से लाखों के जेवरात और नगदी भी ले गई।

नई नवेली दुल्हन पति से मायके जाने की बात कहकर गई थी,लेकिन उसे ढूंढता हुआ पति अपनी कथित सससुराल पहुंचा तो सच जानकर उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। पता चला कि दुल्हन फर्जी थी।यही नहीं उसकी पहचान और पता भी नकली था।यहां तक कि सास भी किराए पर लाई गई महिला थी। ये हैरतअंगेज मामला बागपत जिले के चांदीनगर के ललियान गांव का है।ललियान गांव के रहने वाले दूल्हे ने बताया कि उसकी शादी गांव के ही एक व्यक्ति ने दो लाख रूपये लेकर मंजनू का टीला दिल्ली से इसी साल अक्टूबर महीने में कराई थी।उसकी ओर से पांच लोग शादी में गये थे।सात फेरों के बाद दुल्हन को वह अपने घर ले आया।एक हफ्ते तक दुल्हन घर पर रही।फिर उसके परिजन भाई,मां और दुल्हन की बहन उसे लेने पहुंचे।उनके साथ मायके जाने के लिए दुल्हन ने पूछा तो उन्होंने उसे भेज दिया।

दूल्हे ने बताया कि दुल्हन अपने साथ पचास हजार रूपये और जेवरात भी ले गई।जब उन्होंने घर पर ये चीजें गायब देखीं तो उन्हें शक हुआ।उधर दुल्हन जबसे गई थी तबसे उसकी कोई खोज खबर नहीं मिली थी।न कोई फोन ही आया। तब उन्होंने खुद ससुराल जाकर देखने का निर्णय लिया। दूल्हे का कहना है कि वह वहां पहुंचा तो हकीकत सामने आ गई।दुल्हन फर्जी निकली,मायके का उसका पता भी गलत निकला।यही नहीं जो महिला सास बनकर आई थी आशंका है कि उसे भी किराए पर बुलाया गया था।

दुल्हन के घर पर दूल्हे को कोई नहीं मिला।पास-पड़ोस से पता चला कि वे लोग किराये पर रहते थे।अब कहीं और चले गये हैं।दूल्हा और उसके परिजन अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं,उन्हें यह डर भी सता रहा है कि कहीं दुल्हन दोबारा घर आकर उन्हें किसी मामले में फंसा न दे।दूल्हा और उसका परिवार अब बिचौलिए से अपना पैसा लौटाने की मांग कर रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000