यूपी में बनेंगी ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल; जमीन, हवा या समंदर सब जगह 300 KM दूर दुश्मन को करेगी खाक

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ अब मिसाइल बनाने वाले शहरों में शामिल होने जा रही है। 11 मई को लखनऊ के भटगांव इलाके में ब्रह्मोस मिसाइल बनाने की फैक्ट्री का उद्घाटन होगा। यह फैक्ट्री ब्रह्मोस एयरोस्पेस के अंतर्गत बनाई गई है। उद्घाटन समारोह में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह खुद मौजूद रहेंगे और फैक्ट्री का शुभारंभ करेंगे।

यह परियोजना उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का अहम हिस्सा है। इसी दिन डिफेंस नोड का भी उद्घाटन होगा। इसके अलावा एक और बड़ी योजना – डिफेंस टेस्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर (DTIS) का शिलान्यास भी किया जाएगा। यह योजना रक्षा मंत्रालय की है और इसके तहत यहां बनने वाले रक्षा उत्पादों की जांच की जा सकेगी।

साल-2021 में दी गई थी जमीन…

मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने बुधवार को मौके पर जाकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि ब्रह्मोस एयरोस्पेस को दिसंबर 2021 में लखनऊ में 80 हेक्टेयर जमीन दी गई थी और अब महज तीन साल में फैक्ट्री तैयार हो गई है। यहां पर दुनिया की सबसे तेज और आधुनिक सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का निर्माण किया जाएगा।

भारत और रूस की साझेदारी से बनी ब्रह्मोस मिसाइल…

ब्रह्मोस मिसाइल भारत और रूस की साझेदारी से बनी है। इसे जमीन, समुद्र और हवा – तीनों जगहों से छोड़ा जा सकता है। इसकी मारक क्षमता करीब 300 किलोमीटर है। यह मिसाइल इतनी तेज है कि दुश्मन को संभलने का मौका नहीं देती। भारत की सेना – थलसेना, वायुसेना और नौसेना – तीनों में यह शामिल है। इस अवसर पर पीटीसी इंडस्ट्रीज की कंपनी एयरोलाय टेक्नोलॉजीज लिमिटेड की यूनिट का भी उद्घाटन होगा। इसे भी 20 हेक्टेयर जमीन दिसंबर साल-2021 में दी गई थी और इसमें 320 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। यहां ऐसे उपकरण बनेंगे जिनका इस्तेमाल चंद्रयान मिशन और लड़ाकू विमानों में किया जाएगा।

दो नदियों के नाम पर रखा गया ब्रह्मोस मिसाइल का नाम…

मुख्य सचिव  मनोज कुमार सिंह ने कहा कि यह लखनऊ ही नहीं, पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। इस प्रोजेक्ट से युवाओं को रोजगार मिलेगा, लखनऊ की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत होगी और भारत को अपनी रक्षा तैयारियों में और मजबूती मिलेगी। ब्रह्मोस मिसाइल भारत और रूस की मिलकर बनाई गई मिसाइल है। इसका नाम दो नदियों – भारत की ब्रह्मपुत्र और रूस की मोस्कवा – के नाम पर रखा गया है। इसे भारत का सबसे तेज और भरोसेमंद हथियार माना जाता है। यह मिसाइल दुश्मन के टारगेट को बेहद सटीकता से खत्म करने में सक्षम है। अब इसका निर्माण उत्तर प्रदेश में शुरू होना राज्य की औद्योगिक और सुरक्षा क्षमता को नई ऊंचाई देगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000