भीषण सड़क हादसा; डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, 4 की मौत 3 की हालत गंभीर

मध्य प्रदेश में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसकी ताजा बानगी गुना जिले में देखने को मिली, जहां भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। बता दें कि, यहां एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस घटना में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल बताए जा रहे है। ये सभी शादी समारोह से वापस अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान हादसे का शिकार हो गए। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये दिल दहला देने वाला सड़क हादसा जिले के म्याना थाना इलाके में हुआ है। यहां रिजोदा गांव में रहने वाले सभी लोग मावन गांव शादी समारोह में गए थे। कार्यक्रम से लौटते समय नेशनल हाइवे पर भदौरा के पास वो भीषण हादसे का शिकार हो गए।

क्या कहते हैं गुना SHO…

गुना SHO गोपाल चौबे ने बताया कि, मावन गांव में आयोजित शादी समारोह से लौट रहे लोगों की कार डिवाइटर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में कार सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य 3 को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नाजुक हालत में एक भोपाल रेफर…

हादसे में घायल हुए तीन में एक शख्स की हालत नाजुक है, जिसके चलते उसे प्राथमिक इलाज के बाद राजधानी भोपाल रेफर किया गया है। फिलहाल, अन्य दो घायलों का इलाज गुना जिला अस्पताल में चल रहा है।

शादी की खुशियों के बीच गांव में पसरा मातम…

मामले की जानकारी देते हुए म्याना थाना प्रभारी गोपाल चौबे ने बताया कि, एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हुई है। ये सभी मावन गांव में शादी समारोह से लौट रहे थे। हादसे में जान गवाने वाले सभी युवक रिजोदा गांव के रहने वाले थे। फिलहाल, शादी की खुशियों के बीच रिजोदा गांव में मातम पसर गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000