शादी के बाद दुल्हन बॉयफ्रेंड संग फरारः पति बोला- लौटकर आएगी तब भी साथ नहीं रहना, अब भरोसा नहीं

झांसी में शादी के बाद दुल्हन अपने बॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन से शादी हुई थी। वर-वधु पक्ष में तय हुआ कि 25 अप्रैल को रिसेप्शन करेंगे। इसके बाद दुल्हन विदा होकर ससुराल जाएगी। मगर, दुल्हन का प्लान कुछ और ही था। जैसे ही सहायता राशि की रकम 60 हजार रुपए उसके खाते में आए, तो वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई। परेशान होकर दूल्हा पुलिस के पास पहुंच। पुलिस से फोन पर दुल्हन बोली- मैंने अपने प्रेमी से शादी कर ली। अब इसी के साथ रहूंगी।

शादी का सर्टिफिकेट लेकर दूल्हा अब भटक रहा है। उसका कहना है- अब उसके साथ नहीं रहूंगा। अगर वो लौटकर आ भी जाती है, तब भी नहीं। उसका कोई भरोसा नहीं है। 19 मार्च को वह पुलिस और समाज कल्याण विभाग में शिकायत करने पहुंचा था। पूरा मामला सीपरी बाजार थाना क्षेत्र का है। बबीना के खैलार गांव निवासी शैलेंद्र सनोरिया ने बताया- मैं साइबर कैफे चलाता हूं। कुछ महीने पहले मेरी शादी के लिए सीपरी बाजार से रिश्ता आया था। हम लोगों ने लड़की देखी। इसके बाद दोनों परिवारों में बातचीत के बाद शादी तय हो गई। लड़की के माता-पिता की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी।

उन्होंने मुख्यमंत्री विवाह सम्मेलन के जरिए शादी करने की इच्छा जाहिर की। ताकि कुछ सरकारी मदद मिल सके। इस पर हम लोगों को कोई एतराज नहीं था। दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद रजिस्ट्रेशन करा दिया। 19 फरवरी को हम दोनों की शादी हो गई। उसी दिन लड़की के परिवार वालों के खाते में सहायता राशि आई थी। शादी के दिन दुल्हन बहुत खुश नजर आ रही थी। वो अच्छे से बातचीत भी कर रही थी।

विदाई के लिए 25 अप्रैल तय थी

शैलेंद्र ने बताया- सम्मेलन में शादी होने के बाद दुल्हन की विदाई नहीं हुई। दोनों परिवारों में तय हुआ कि 25 अप्रैल को रिसेप्शन करेंगे। तभी दुल्हन की विदाई कराएंगे। इसके बाद हम लोग तैयारियों में जुट गए। मगर दुल्हन के मन में कुछ और ही चल रहा था। आरोप है कि 11 मार्च को दुल्हन के खाते में सरकारी मदद के तौर पर सहायता राशि के 60 हजार रुपए डाले गए। 12 मार्च को वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इसकी जानकारी होने पर दुल्हन के माता-पिता से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि सीपरी बाजार थाने में शिकायत दे दी है। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है।

अब मैं उसे रखना नहीं चाहता

शैलेंद्र ने बताया कि मेरे साथ बहुत गलत हुआ है। अगर शादी नहीं करनी थी, तो पहले ही बता देती। शादी के बाद दुल्हन भाग गई। अब मुझे अपनी पत्नी पर भरोसा नहीं है। अगर अब आ जाएगी, तो भी उसके साथ नहीं रहूंगा। बस वह एक बार यहां आकर सच्चाई बता दे। अब दूल्हा शादी का सर्टिफिकेट लेकर भटक रहा है।

‘लड़की आने को तैयार नहीं’

शैलेंद्र ने कहा कि हम लोग शिकायत लेकर मसीहागंज चौकी पुलिस के पास गए थे। समाज कल्याण विभाग में भी शिकायत की है, लेकिन पत्नी का कुछ पता नहीं चला।

मसीहागंज चौकी प्रभारी साजेश कुमार ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है। लड़की से बात हुई, तो पता चला कि उसने मध्य प्रदेश के भांडेर में रहने वाले अपने प्रेमी के साथ शादी कर ली है। उसी के साथ रहने की बात कही है। उसने कोर्ट मैरिज कर ली है। लड़की ने आने से मना कर दिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000