ऑनलाइन गेमिंग व ‘फर्जी कॉल’ सेंटर का हुआ पर्दा फास: म्यूल खाते ने खोलीं ठगी की परतें

4 दिसंबर को पीलीभीत पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग के जरिये जालसाजी करने वाले गिरोह को पकड़ा। वहां पकड़े गए विक्की पंडित ने बताया कि वह पहले गोरखपुर में आरोपी राकेश के साथ कॉल सेंटर चलाता था। इसके बाद गुलरिहा पुलिस भी सक्रिय हो गई। इसी के बाद गोरखपुर में भी ऑनलाइन गेमिंग और फर्जी कॉल सेंटर पर कार्रवाई कर दो को गिरफ्तार किया गया है।

गुलरिहा पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग के जरिये सट्टेबाजी कर करोड़ों की जालसाजी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना राकेश प्रजापति और उसके सहयोगी जान आलम को मदेरहवा से रविवार को गिरफ्तार किया। दोनों पीलीभीत के साइबर जालसाजों से जुड़े थे।

इनके कॉल सेंटर से 6 लैपटॉप, 6 मोबाइल फोन, 4 हेडफोन, 4 चार्जर और माउस बरामद हुए हैं। मामले में पुलिस ने राकेश प्रजापति, जान आलम, बैंककर्मी कमलेश और सुजीत दुबे पर प्राथमिकी दर्ज की है। गिरफ्तार आरोपियों को सोमवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भिजवा दिया।

वहीं, बैंककर्मी कमलेश व सुजीत दुबे व अन्य भागे आरोपियों की तलाश कर रही है। गुलरिहा के नारायणपुर नंबर 2 टोला हीरागंज निवासी राकेश प्रजापति (35) एमबीए करने के बाद प्राइवेट नौकरी करता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात बैंक रोड पर ऑफिस चलाने वाले विक्की पंडित से हुई, जिसने उसे साइबर जालसाजी सिखाई।

बाद में दोनों अलग हो गए, लेकिन राकेश ने खुद का गिरोह तैयार कर लिया। उसने भटहट चिलबिलवां निवासी जान आलम, गाजीपुर के कमलेश और सुजीत दुबे को साथ जोड़कर शाहपुर के खजांची स्थित इंड्रा अस्पताल के बेसमेंट में कौशल्या इन्वेस्टमेंट नाम से कॉल सेंटर खोल लिया।

यहां फेयर प्ले ऑनलाइन गेमिंग एप के जरिये सट्टेबाजी कर लोगों से मोटी रकम हड़पनी शुरू कर दी। रुपयों के लेनदेन के लिए राकेश को बैंक खातों की जरूरत थी। उसने बैंककर्मी कमलेश की मदद से गुलरिहा क्षेत्र के आईडीएफसी बैंक में अनपढ़ और गरीब परिचितों के नाम पर म्यूल खाते खुलवाए।

विवेचना में सामने आया कि प्रत्येक खाते में साइबर जालसाजी के 10 से 15 लाख रुपये तक रोजाना आते थे। अब तक 6 म्यूल खातों का संचालन सामने आया है। मामला तब प्रकाश में आया जब 4 दिसंबर को पीलीभीत पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग के जरिये जालसाजी करने वाले गिरोह को पकड़ा। वहां पकड़े गए विक्की पंडित ने बताया कि वह पहले गोरखपुर में आरोपी राकेश के साथ कॉल सेंटर चलाता था। इसके बाद गुलरिहा पुलिस भी सक्रिय हो गई।

एक म्यूल खाते ने खोलीं ठगी की परतें

आरोपी राकेश के गांव का रहने वाला विजय चौहान पुलिस के पास तहरीर लेकर पहुंचा था। उसने बताया कि राकेश ने आधार लेकर उसका बैंक खाता खुलवाया और कहा कि महीने में दो हजार रुपये मिलेंगे, बाकी काम हम देख लेंगे। एक रात राकेश ने उसे फोन कर कहा कि इंटरनेट चालू रखना, फिर कुछ ही देर में उसके मोबाइल पर 20 हजार, 10 हजार के जमा होने के मैसेज आने लगे।
संदेह होने पर जब विजय अगले दिन बैंक पहुंचा तो आरोप है कि कर्मचारी कमलेश ने राकेश को बुलाकर उसे डरा-धमकाकर चुप रहने को कह दिया। विजय की तहरीर ने ही पुलिस को कॉल सेंटर का पूरा खेल उजागर करने का रास्ता दिखा दिया। कॉल डिटेल और बैंक ट्रांजेक्शन की जांच जारी है। भागे आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। इस नेटवर्क से जुड़े लोगों के बारे में जानकारियां जुटाईं जा रही हैं: अभिनव त्यागी, एसपी सिटी

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000