जीजा ने साले को महिला के साथ होटल में पकड़ा: चौथी मंजिल पर पानी की टंकी में छिपी

आगरा के एक होटल में जीजा ने अपने साले को महिला के साथ पकड़ लिया। इसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि जीजा और साले के बीच होटल के अंदर ही मारपीट होने लगी। इसके बाद सड़क पर भी जमकर लात-घूसे चले। इस दौरान महिला होटल की चौथी मंजिल में बनी पानी की टंकी के पीछे छिप गई। बाद में पुलिस ने उसको वहां से उतारा। जीजा ने पुलिस को बताया- मेरे साले की हरकतों की वजह से उसका परिवार परेशान है। वह आए दिन ऐसी हरकतें करता रहता है। मैंने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। घटना इरादतनगर थाना क्षेत्र की मंगलवार दोपहर की है। लेकिन, वीडियो आज सामने आया।

सरसा में रहने वाले अरविंद सिंह मंगलवार दोपहर अपनी ससुराल जा रहे थे। कुर्रा मोड़ के पास उन्हें एक होटल के बाहर कुछ लोगों के साथ अपना साला शनि कुमार (32) दिखाई दिया। शक होने पर अरविंद होटल के अंदर चले गए। वहां शनि को एक 35 साल की महिला के साथ पकड़ा।

इस पर अरविंद ने शनि को समझाने और घर चलने को कहा। इस पर वह गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो गया। देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। मारपीट होटल से लेकर सड़क तक होती रही। इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

इसके बाद जीजा अरविंद ने पुलिस को सूचना दी। लेकिन, साला शनि और उसके साथी मौके से भाग गए। सूचना मिलते ही यूपी- 112 और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। होटल का निरीक्षण किया। छापेमारी के दौरान पुलिस से बचने के लिए महिला होटल की चौथी मंजिल पर रखी पानी की टंकी के बगल में छिपी थी। पुलिस ने सीढ़ी लगाकर महिला को नीचे उतारा।

जीजा बोला- साला मुझसे मारपीट कर भाग गया

जीजा अरविंद सिंह ने बताया- मेरे साले शनि को मैंने एक महिला के साथ संदिग्ध हालत में पकड़ा था। वह देह व्यापार का काम करता है। मेरे साले की पत्नी और बच्चे हैं। उसकी इस तरह की हरकतों से परिवारवाले बहुत परेशान हैं।

जब मैंने साले को पकड़ा, तो वह मुझसे मारपीट कर भाग गया। इसके बाद मैंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने होटल के चौथी मंजिल की तलाशी ली, जहां एक महिला पानी की टंकी के पास छिपी मिली। पुलिस महिला को अपने साथ थाने ले गई।

बताया जा रहा है कि शनि का करीब 5 साल से इस महिला से अफेयर चल रहा है। महिला विधवा है। उसके पति की मौत हो चुकी है। इसी बीच वह शनि के संपर्क में आ गई। तभी से दोनों के बीच अफेयर हो गया था। कुर्रा चित्तरपुर चौकी प्रभारी अरविंद आर्य ने बताया- अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |     सिर से उठा पिता का साया, मां ने की बेचने की कोशिश, सहारा देने के नाम पर गैंगरेप, फिर नहर में फेंका     |     लखनऊ में डबल मर्डर से सनसनी: होमगार्ड ने पत्नी और तलाकशुदा बेटी की गला घोंटकर की हत्या     |     यूपी में पंचायत चुनाव पर कोर्ट ने क्या सुनाया फैसला, डेढ़ घंटे की सुनवाई के बाद कल 12 बजे खुलेगा राज     |     पोता बना हैवान:हंसिया के वार से दादी की हत्या, पुलिस से बोला- हम पर कुछ सवार हो गया था     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000