शहर में पेट्रोल-डीजल खत्म होने का हल्ला, पंप पर लगी लंबी लाइन, कई पेट्रोल पंप बंद

प्रयागराज। शहर में बुधवार को पेट्रोल-डीजल खत्म होने का हल्ला मचा और पेट्रोल पंप पर देर शाम अचानक लंबी लाइन लग गई। इस बीच कुछ पेट्रोल पंप बंद भी हो गए। लोगों को लगा कि यह ईरान-इस्राइल युद्ध कर असर है और हालात ज्यादा बिगड़ सकते हैं। देर रात तक लोग पेट्रोल-डीजल के लिए पंप के बाहर कतार में लगे रहे। सिविल लाइंस सुभाष चौराहे पर स्थित पंप में पेट्रोल भराने पहुंचे शान मालवीय ने बताया कि वह बैरहना, रामबाग, अटाला, बलुआघाट होते हुए यहां पहुंचे हैं। हर जगह पेट्रोल पंप बंद मिले या वहां काफी लंबी लाइन लगी हुई थी। सुभाष चौराहे पर भी यही हाल है, लेकिन इस बार वह लाइन में लग गए हैं। बताया कि बाइक में पेट्रोल भराने के लिए एक घंटे से खड़े हैं।

हाईकोर्ट के सामने पेट्रोल पंप पर पहुंचे रवि कुमार ने बताया कि हर जगह पेट्रोल के लिए लंबी लाइन लगी है। ऑटो सेल्स के पास वाला पेट्रोल पंप बंद हो गया है, जबकि प्रयागराज-कानपुर मुख्य मार्ग पर होने के कारण वह 24 घंटे खुला रहता था। वहां तैनात कर्मचारी अनुराग सिंह ने बताया कि शाम को पेट्रोल खत्म हो जाने के का कारण पंप बंद हो गया। देर रात टैंकर आ जाएगा और सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।

सिविल लाइंस के साथ खुल्दाबाद, तेलियरगंज, सोहबतियाबाग, अटाला, बाई का बाग, कल्याणी देवी, लाउदर रोड, नैनी, झूंसी, फाफामऊ समेत कई इलाकों में पेट्रोल पंप पर लंबी लाइन लगी रही। रात 11 बजे जब शहर के पेट्रोल पंप बंद करने का समय आया, तब भीड़ हटी। इस बीच पंप संचालकों की ओर से उपभोक्ताओं को लगातार यह जानकारी दी जाती रही कि शहर में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है। परेशान होने की जरूरत नहीं है। पूरी रात  लोग पंपों पर डंटे रहे। बृहस्पतिवार को भोर में साढ़े चार बजे से फिर पंपों पर भीड़ बढ़ने लगी। दोपहर बात तक मारामारी  मची  रही। पुलिस  की मौजूदगी में  पेट्रोल डीजल  दिया जा रहा है।

 

सुलेमसराय में लंबी लाइन से लगा जाम

रात 9:30 बजे के आसपास सुलेमसराय पेट्रोल पंप पर लोगों की लंबी लाइन लग गई। सिविल लाइंस, कटरा, जॉर्जटाउन में रहने वाले लोग अपने वाहनों में पेट्रोल भरवाने के लिए सुलेमसराय तक पहुंच गए। पंप के बाहर लगी लंबी लाइन सड़क तक पहुंच गई और वहां जाम लग गया। वहीं, रात 10:15 बजे के आसपास चौफटका व मुंडेरा चुंगी का पट्रोल पंप भी समय से पहले बंद हो गया।

अफवाहों से रहें दूर, पंप में ही 57 लाख लीटर पेट्रोल-डीजल

आपूर्ति विभाग ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाह से दूर रहें। पेट्रोल पंप में ही आठ से 10 दिन का स्टॉक है। इसके अलावा टैंकरों में भी पांच से छह दिन और प्लांट में दो माह का स्टाॅक है। पेट्रोल व डीजल की कोई कमी नहीं है, इसलिए हड़बड़ाने की जरूरत नहीं है।

जिला पूर्ति अधिकारी सुनील सिंह ने बताया कि प्रयागराज के पेट्रोल पंप में 57 लाख लीटर पेट्रोल व डीजल का स्टॉक है, जबकि पेट्रोल व डीजल की रोज की खपत तकरीबन आठ लाख लीटर है। ऐसे में कमी होने का सवाल ही नहीं उठता है। बुधवार को आईओसीएल के 148 पेट्रोल पंप में 10 लाख लीटर पेट्रोल व 14 लाख लीटर डीजल उपलब्ध था।

वहीं, एचपीसीएल के 114 पंप में नौ लाख लीटर पेट्रोल व 10 लाख लीटर डीजल और बीपीसीएल के 106 पंप में सात लाख लीटर पेट्रोल व सात लाख लीटर डीजल की उपलब्धता थी। केवल पेट्रोल पंप में ही आठ से 10 दिन का स्टॉक है। इसके अलावा प्लांट से तेल लेकर निकल चुके टैंकरों में भी पांच से छह दिन का स्टॉक है और प्लांट में दो माह का स्टॉक है।

सभी पेट्रोलियम कपंनियों के सेल्स अधिकारियों से बात की गई है और उन्होंने पर्याप्त स्टॉक होने की बात कही है। चार-पांच पेट्रोल पंप इसलिए बंद हो गए, क्योंकि वे समय से औपचारिकताएं पूरी नहीं कर सके। औपचारिकताएं पूरी होते ही उन्हें पेट्रोल व डीजल उपलब्ध करा दिया जाएगा। हालात पूरी तरह से सामान्य हैं और लोगों को हड़बड़ाने की जरूरत नहीं है।

लोगों से अपील है कि अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें। जिले में पेट्रोल व डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है। कहीं भी किसी तरह की कोई कमी नहीं है। – मनीष कुमार वर्मा, जिलाधिकारी

पेट्रोल पंप पर व्यवस्था संभालती दिखी पुलिस

शहर के विभिन्न पेट्रोल पंप पर बढ़ती भीड़ और लंबी कतारों के बीच बुधवार को पुलिस ने मोर्चा संभाला। कई स्थानों पर हालात ऐसे बन गए कि लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। स्थिति बिगड़ती देख स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लाइन व्यवस्था को सुचारु किया। बुधवार शाम से ही सिविल लाइंस, पत्रिका चौराहा, हाईकोर्ट, सुलेमसराय, धूमनगंज, धोबीघाट समेत अन्य जगहों पर पेट्रोल के लिए वाहनों की लंबी कतार लग गई। हालात बिगड़ते देख स्थानीय थानों के पुलिसकर्मियों ने पंप पर पहुंचकर वाहनों की कतारों को व्यवस्थित ढंग से लगवाया। कई जगहों पर बैरिकेडिंग कर एक-एक कर वाहनों को आगे बढ़ाया गया। डीसीपी मनीष शांडिल्य ने बताया कि कई जगहों पर अव्यवस्था होने पर थाना पुलिस को लगाया गया था, ताकि लोगों को किसी तरह की दिक्कत न हो।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000