बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर भाई की पीट-पीटकर हत्या, प्रयागराज का वो मामला ज‍िससे मचा बवाल

यूपी के प्रयागराज में रक्षाबंधन से पहले एक बहन से उसका भाई हमेशा-हमेशा के ल‍िए छीन ल‍िया गया। 10वीं में पढ़ने वाले मासूम भाई की गलती स‍िर्फ इतनी थी क‍ि उसने अपनी बहन के साथ हो रही छेड़खानी का व‍िरोध क‍िया था। इस मामले ने सूबे में बवाल मचा द‍िया है। मामला दो समुदाय के बीच होने के कारण इलाके में तनाव व्याप्त है। आइए जानते हैं क्‍या है पूरा मामला और अबतक इस मामले में क्‍या कार्रवाई हुई। 

क्‍या है पूरा मामला…

प्रयागराज के खीरी थाना क्षेत्र के पूरा दत्तू गांव के पास रहने वाला किशोर खीरी स्थित निजी स्कूल में 10वीं का छात्र था। इसी स्‍कूल में उसकी चचेरी बहन भी पढ़ती है। आरोप है कि सोमवार (28 अगस्‍त) को दोपहर स्कूल में कुछ छात्रों का किशोर से विवाद हुआ था। इस दौरान स्कूल के एक शिक्षक ने उन्हें समझाकर मामला शांत करा दिया था।

स्‍कूल की छुट्टी के बाद रास्‍ते में की बहन से छेड़खानी…

शाम करीब चार बजे स्कूल की छुट्टी हुई। इसके बाद किशोर और उसकी चचेरी बहन अलग-अलग साइकिल से घर लौट रहे थे। रास्ते में तुर्क पुरवा गांव में चार लड़कों ने दोनों को घेर लिया। लड़कों ने छात्रा का हाथ पकड़ा तो चचेरे भाई ने विरोध किया। इसके बाद चारों लड़कों ने छात्र को पकड़कर लकड़ी से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।

छात्र की मौत के बाद बवाल…

घटना की सूचना म‍िलते ही खीरी थानाध्यक्ष नवीन सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और किशोर को घायल बताते हुए अस्पताल ले जाने की बात कही, लेकि‍न रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। क‍िशोर की मौत की खबर म‍िलते ही उसके पर‍िजनों में कोहराम मच गया। आक्रोशि‍त पर‍िजनों और ग्रामीणों ने किशोर के शव को वापस लाए जाने की मांग को लेकर खीरी चौराहे पर जाम लगा दिया। मंगलवार को भी ग्रामीणों का हंगामा जारी रहा। लाठी, डंडा लेकर तमाम महिलाओं ने खीरी थाने में घुसने की कोशि‍श की।

इलाके में तनाव व्‍याप्‍त…

इस मामले में दूसरे समुदाय के चार लड़कों पर छेड़खानी व हत्या का आरोप लगाया गया है। मामला दो समुदाय के बीच होने के कारण इलाके में तनाव व्याप्त है।

सभी पांचों आरोपी ग‍िरफ्तार, SHO और चौकी इंचार्ज सस्‍पेंड…

पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने मंगलवार को बताया क‍ि इस मामले में सभी पांचों आरोप‍ियों को गि‍रफ्तार कर ल‍िया गया है। इसके साथ ही एचएचओ और चौकी इंचार्ज को सस्‍पेंड क‍िया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000