कुंडा के दिग्गज राजा भइया को टक्कर देने वाले सपा नेता गुलशन यादव गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला

प्रतापगढ़ राजा भैया के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ चुके समाजवादी पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष गिरफ्तार हो गए हैं। निकाय चुनाव के दौरान सपा नेता गुलशन यादव के खिलाफ 392 व 395 की धाराओं मुकदमें दर्ज किए गए थे जिनमें वो वांछित चल रहे थे। दर्जन भर गाड़ियों के काफिले संग पुलिस गुलशन यादव को अदालत लेकर पहुंची। इस मामले में पुलिस के आलाधिकारी फिलहाल कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। हिस्ट्रीशीटर गुलशन यादव का भाई सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव पहले से कौशांबी जेल बन्द है। गुलशन यादव का नाम उस वक्त सुर्खियों में आया था। जब साल-2022 यूपी विधानसभा चुनाव में उन्होंने सपा से राजा भैया को कड़ी चुनौती दी थी। इसके साथ ही नगर पंचायत चुनाव में कुंडा टाउन एरिया में अध्यक्ष पद पर राजा भैया के उम्मीदवार के खिलाफ सपा प्रत्याशी के तौर पर अपनी पत्नी सीमा यादव को भी चुनाव मैदान में उतारा था। प्रतापगढ़ पुलिस ने गुलशन यादव को प्रयागराज स्थित आवास से बीती देर शाम गिरफ्तार गिरफ्तार कर लिया और रात में ही कुंडा लाकर पूछताछ की और आज पुलिस की आधा दर्जन गाड़ियों के काफिले में उसे लेकर अदालत पहुंची और रिमांड के लिए पेश किया।

सपा नेता गुलशन यादव गिरफ्तार…

बताया जा रहा है की सपा के कार्यवाहक अध्यक्ष गुलशन यादव पर निकाय के दौरान दो मुकदमे दर्ज किए गए थे, जिसमें 392, 395 की गंभीर धाराओं में हिस्ट्रीशीटर गुलशन पर लगाई गई थीं और इस मामले में गैर जमानती वारंट भी पुलिस ने हासिल कर रखा था। जिसके बाद गिरफ्तारी की गई और अदालत में आज पेश किया गया। इस दौरान अदालत के गेट पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था, तो वहीं सपाई भी मौजूद रहे। गुलशन यादव पर कुल 33 मुकदमे दर्ज है, जिसमें से पहला हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था।

गुंडा एक्ट समेत 33 मुकदमें है दर्ज…

मायावती के कार्यकाल में जब राजा भैया पर पोटा लगाया गया था उस वक्त पोटा मामले के गवाह राजेन्द्र यादव की हत्या कुंडा इलाके में हुई थीं। उसके बाद सीओ जियाउल हक हत्याकांड में भी राजा भैया के साथ गुलशन यादव को सह आरोपी बनाया गया था। हालांकि सीबीआई ने राजा भैया के साथ ही गुलशन यादव को भी क्लीन चिट दे दी थी। कुंडा और मानिकपुर थानों में हत्या के प्रयास लूट, डकैती, गुंडा एक्ट समेत कुल 33 मुकदमे दर्ज हैं और प्रदेश स्तर पर चिन्हित माफियाओं की लिस्ट में भी नाम शामिल है। बता दें कि कभी राजा भइया के साथ कंधे से कंधा मिला कर चलने वाले गुलशन के साथ अदावत तब शुरू हुई जब राजा भैया ने सपा और अखिलेश यादव से दूरी बढ़ा ली, तो गुलशन यादव ने सपा का दामन थाम लिया और राजा भैया व गुलशन यादव आमने सामने आ गए। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000