BRS नेता के. कविता दिल्ली दिल्ली शराब घोटाला मामले में BRS नेता के कविता गिरफ्तार By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Mar 16, 2024 335 नई दिल्ली। शराब घोटाला मामले में BRS नेता के. कविता को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं इससे पहले दिल्ली शराब घोआतले के मामले में ED ने हैदराबाद वाले घर में छापेमारी की थी। इस दौरान जांच एजेंसी ने कई तरह के सबूत इकट्ठे किए थे। अब के. कविता को दिल्ली लाया जा रहा है। यहां जांच एजेंसी के कविता से विस्तार से पूछताछ करेगी। AAP को लगभग 100 करोड़ रुपये की रिश्वत देने का आरोप बता दें कि दिल्ली शराब घोटाले में ED के. कविता से पहले भी पूछताछ कर चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछली बार जब कविता ईडी के सामने पेश हुई थीं तो उनका सामना हैदराबाद के व्यवसायी और मामले के आरोपी अरुण रामचंद्रन पिल्लई के बयानों से कराया गया था, जिनके कथित तौर पर उनके साथ करीबी संबंध हैं। ED के मुताबिक, पिल्लई ने कविता और अन्य से जुड़े एक कथित शराब कार्टेल ‘साउथ ग्रुप’ का प्रतिनिधित्व किया था, जिसने 2020-21 के लिए अब समाप्त हो चुकी दिल्ली आबकारी नीति के तहत मार्केट में एक बड़ी हिस्सेदारी पाने के लिए AAP को लगभग 100 करोड़ रुपये की रिश्वत दी थी समाचार 335 Share