रिश्वत लेते हुए बीएसए कार्यालय का बाबू हुआ गिरफ्तार अपराधउत्तरप्रदेशमथुरा 25 हजार की रिश्वत लेते हुए बीएसए कार्यालय का बाबू हुआ गिरफ्तार By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Jun 20, 2024 371 मथुरा। जिले में बुधवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात लिपिक ब्रजराज सिंह को एंटी करप्शन टीम ने 25 हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एंटी करप्शन टीम इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने बताया 10 जून को धर्मवीर के पिता ने लिपिक ब्रजराज ने विभागीय काम करने के लिए पचास हजार रुपये की रिश्वत मांगने का शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की जांच की गई, तो रिश्वत की सही जानकारी होने पर बुधवार को बीएसए कार्यालय में तैनात बाबू को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। samachar 371 Share