राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात एस‌एस‌एफ जवान की गोली लगने से मौत

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात एस‌एस‌एफ के जवान शत्रुघ्न विश्वकर्मा की गोली लगने से मौत हो गई। घटना से परिसर में हड़कंप मच गया। घटना बुधवार सुबह 5 बजकर 25 मिनट की है। 25 वर्षीय शत्रुघ्न विश्वकर्मा अंबेडकरनगर का रहने वाला था। राम मंदिर परिसर में सुबह गोली चलने की आवाज आई।गोली की आवाज सुनकर साथी सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे।वहां देखा कि शत्रुघ्न खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ है।उसे गोली लगी थी।साथी जवान उसे अस्पलात लेकर पहुंचे।यहां से उसे ट्रामा सेंटर रेफर किया गया,लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एस‌एस‌एफ जवान की मौत से मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया।आईजी और एसएसपी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की।शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है।फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।रिपोर्ट आने के बाद मौत की असल वजह स्पष्ट हो पाएगी। शत्रुघ्न विश्वकर्मा 2019 बैच का था।अंबेडकरनगर के थाना क्षेत्र सम्मनपुर के गांव कजपुरा का शत्रुघ्न रहने वाला था। एसएसएफ फोर्स को चार साल पहले योगी सरकार ने मंदिर की सुरक्षा के लिए गठित किया गया था।

मृतक जवान के साथियों ने बताया कि घटना से पहले शत्रुघ्न मोबाइल देख रहा था।व ह कुछ दिन से किसी बात को लेकर परेशान भी चल रहा था। पुलिस ने उसका मोबाइल भी जांच के लिए भिजवाया है। मृतक जवान के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।परिवार वालों को यकीन ही नहीं हो रहा कि शत्रुघ्न अब इस दुनिया में नहीं है। बता दें कि तीन महीने पहले भी राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात जवान को गोली लगी थी।उस केस में तो जवान से खुद ही गलती से अपनी राइफल से गोली चल गई थी,जिस कारण उसे गोली लग गई थी। जवान बंदूक साफ कर रहा था‌ तभी ट्रिगर दबा और गोली जवान को जा लगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000