बसपा मुखिया मायावती को लग सकता है तगड़ा झटका,भाजपा का दामन थाम सकती हैं बसपा सांसद,बगावत हुई तेज

लखनऊ। लोकसभा चुनाव में अकेले चुनावी मैदान उतरने की घोषणा कर चुकी बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती की मुश्किलें कम नहीं हो रही है। लोकसभा चुनाव से पहले मायावती को तगड़ा झटका लग सकता है। बसपा में अंदर बग़ावत तेज़ हो गई है। दानिश अली के बाद अब लालगंज लोकसभा सीट से सांसद संगीता आजाद पार्टी को छोड़ सकती है।संगीता जल्द ही भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकती हैं।

लोकसभा चुनाव से पहले संगीता आज़ाद का बसपा छोड़कर भाजपा का दामन थामना लगभग तय हो गया है। संगीता आजाद इसी महीने भाजपा का दामन थाम सकती हैं। बस इसकी घोषणा होना बाक़ी है।केंद्रीय नेतृत्व की ओर संगीता आजाद को हरी झंडी मिल गई है। अब सही समय का इंतज़ार है। संगीता आज़ाद का भाजपा का थामने से आज़मगढ़ और पूर्वांचल की राजनीति पर बड़ा असर पड़ सकता है।

संगीता आज़ाद का भाजपा का दामन थामना बसपा के लिए तगड़ा झटका होगा।इसका कारण यह है कि संगीता आजाद के ससुर गांधी आज़ाद बसपा के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं। गांधी आजद पूर्वांचल के बड़े दलित नेता माने जाते थे। पूर्वांचल के लोगों में गांधी आजद के प्रति आस्था रही है। गांधी आजाद ने बसपा में रहकर कई बड़े पदों पर काम किया था। बसपा के राज्यसभा सांसद होने के साथ-साथ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भी रह चुके हैं।संगीता आज़ाद के पति अरिमर्दन आज़ाद भी लालगंज से बसपा के विधायक रह चुके हैं। संगीता आजाद की सास मीरा आज़ाद दो बार जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं।

संगीता आज़ाद ने पिछले दिनों लोकसभा संसद सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाक़ात की थी। मुलाकात की तस्वीरें भी संगीता आजाद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी।इसके बाद से ही संगीता आजाद का भाजपा का दामन थामने की ख़बरों ने ज़ोर पकड़ना शुरू कर दिया था। बरहाल इस मुलाक़ात को संगीता आजाद ने औपचारिक मुलाक़ात बताया था। संगीता आजाद कई बार भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ़ भी कर चुकी हैं।यही नहीं पिछले काफ़ी समय से संगीता आजाद बसपा के कार्यक्रमों में भी दिखाई नहीं दे रही हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000