राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा फिर से हुई स्थगित, जानें कारण

वाराणसी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं।इस यात्रा को लेकर राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश कर चुके हैं। राहुल गांधी की यात्रा आज काशी में निकलनी थी, लेकिन अब यात्रा को एक बार फिर से स्थगित कर दिया गया है।कांग्रेस पार्टी के नेता जयराम रमेश ने इसकी जानकारी दी है। जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राहुल गांधी के वायनाड जाने की जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी वापस इस यात्रा को प्रयागराज जिले से शुरू करेंगे।

जयराम रमेश ने दी जानकारी…

एक्स पर किए गए अपने पोस्ट में जयराम रमेश ने लिखा है कि वायनाड में राहुल गांधी की उपस्थिति की तत्काल आवश्यकता है। वह आज शाम 5 बजे वाराणसी से प्रस्थान कर रहे हैं। भारत जोड़ो न्याय यात्रा कल 18 फरवरी को दोपहर 3 बजे प्रयागराज में फिर से शुरू होगी।वहीं राहुल गांधी को वायनाड क्यों भेजा जा रहा है। इस बारे में अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उनकी आज की यात्रा में रुकावट कहीं ना कहीं कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है।

काशी में हुआ विरोध…

बता दें कि कल शुक्रवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश की सीमा में पहुंची।चंदौली में भी राहुल गांधी सरकार पर जमकर निशाना साधा। इसके साथ ही आज राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी पहुंचे। राहुल गांधी की यात्रा का आज पीएम मोदी के गढ़ काशी में जमकर विरोध भी किया गया। राहुल जब अपनी यात्रा गोलगड्डा से शुरू कर हरतीरथ चौराहे पर पहुंचे तो कुछ युवकों ने भगवान श्री राम के बैनर, झंडा और भगवा रंग का गमछा डाल जय श्री राम के नारे लगाते हुए उनका जमकर विरोध किया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000