संभल में फिर चला बुलडोजर: सरकारी जमीन पर तैयार किए थे मकान, प्रशासन की पहुंची टीम

संभल जिले के सिरसी कस्बे के मोहल्ला शर्की में सरकारी जमीन पर बने अवैध मकानों को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सोमवार को प्रशासन जेसीबी की मदद से मकानों को गिरवा रहा है। यह मकान करीब दस वर्ष पहले ग्राम समाज और खाद के गड्ढों की आरक्षित भूमि पर बनाए गए थे। लंबे समय से चली आ रही शिकायतों के बाद मामला तहसीलदार न्यायालय में पहुंचा।

जहां सुनवाई के दौरान तथ्यों के आधार पर मकान खाली करने के आदेश दिए गए। न्यायालय के आदेश के बावजूद मकान स्वामियों ने समय पर मकान खाली नहीं किए। इसके बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए मकान ध्वस्त करने के आदेश जारी कर दिए। इसी क्रम में रविवार से कार्रवाई शुरू हुई जिसमें नायब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम मौके पर मौजूद रही।

किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को भी एहतियातन तैनात किया गया है। प्रशासन द्वारा नोटिस जारी किए जाने के बाद इलाके में खलबली मच गई थी। शनिवार को नायब तहसीलदार बबलू कुमार राजस्व विभाग की टीम के साथ सिरसी पहुंचे थे और ग्राम समाज व खाद के गड्ढों की भूमि पर बने आठ मकानों को खाली करने के लिए नोटिस थमाए गए थे।

नोटिस में मकान खाली करने के लिए सोमवार तक का समय दिया गया था। हालांकि, कार्रवाई की आशंका के चलते कई लोगों ने रविवार को ही खुद अपने मकानों को तोड़ना शुरू कर दिया। तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि यह सभी मकान आरक्षित सरकारी भूमि पर बनाए गए थे और न्यायालय से इन्हें खाली कराने का आदेश पहले ही हो चुका है।
आदेश के अनुपालन में प्रशासनिक कार्रवाई की जा रही है। रविवार को अयूब हसन, जुल्फिकार हुसैन, असकरी, कामिल और मोहम्मद समेत कई लोगों के मकानों को तोड़ा जाने लगा। कार्रवाई के दौरान मकान स्वामियों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। वर्षों की मेहनत से बनाए गए मकान टूटते देख परिवारों में गम और आक्रोश दोनों देखने को मिला। वहीं प्रशासन का कहना है कि सरकारी और आरक्षित भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराना उनकी जिम्मेदारी है। कार्रवाई पूरी तरह न्यायालय के आदेश के तहत की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000