कपिल मिश्रा के खिलाफ एफआईआर मामला, पंजाब पुलिस ने दिल्ली विधानसभा से जवाब के लिए मांगा समय

दिल्ली विधानसभा द्वारा आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी के कथित तौर पर छेड़छाड़ किए गए वीडियो को प्रसारित करने के आरोप में दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा के खिलाफ दर्ज कराई गई एफआईआर के मामले में पंजाब पुलिस के तीन अधिकारियों को नोटिस जारी किए गए। नोटिस पर जवाब देने के लिए इन अधिकारियों ने 10 दिन का समय मांगा है।

दिल्ली विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने शनिवार को कहा कि पंजाब पुलिस के तीन अधिकारियों को नोटिस जारी किए गए हैं, जिसमें उनसे विधानसभा के वीडियो क्लिप को लेकर दिल्ली के कानून मंत्री मिश्रा के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर 48 घंटे के अंदर जवाब मांगा। दिल्ली विधानसभा के विशेषाधिकारों के उल्लंघन के लिए पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), विशेष डीजीपी (साइबर अपराध) और जालंधर के पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी किए गए।

विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली विधानसभा की संपत्ति माने जाने वाले वीडियो क्लिप के इस्तेमाल और पंजाब पुलिस द्वारा उसके आधार पर एफआईआर दर्ज करने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया था, साथ ही कहा कि इससे सदन की गरिमा को ठेस पहुंची है। अध्यक्ष गुप्ता ने कहा कि दिल्ली विधानसभा की संपत्ति, जोकि वीडियो रिकॉर्डिंग के रूप में है, उसका उपयोग और उसके आधार पर पंजाब पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज करना दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे सदन की गरिमा को ठेस पहुंची है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजाब पुलिस के अधिकारियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई उनके जवाब मिलने के बाद ही तय की जाएगी।

‘आतिशी कहां हैं?’, कपिल मिश्रा ने जारी किया पोस्टर

दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा, ‘6 जनवरी को दिल्ली विधानसभा में एक पाप हुआ, जब विपक्ष के नेता ने गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान के 350 साल पूरे होने पर बहस के दौरान अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। उस दिन से आतिशी गायब हैं, उन्हें मीडिया के सामने न आने का आदेश दिया गया है। इस पाप को छिपाने के लिए, अरविंद केजरीवाल के आदेश पर, पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस के सिस्टम का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। मैं भगवंत मान जी से कहना चाहता हूं, इस पाप में भागीदार न बनें। जिस तरह से आतिशी इसके बाद गायब हो गई हैं, इसका मतलब है कि उन्होंने जो किया वह जानबूझकर किया था। हम इस मुद्दे पर चुप नहीं रहेंगे। अरविंद केजरीवाल को इस मामले पर आतिशी से माफी मंगवानी चाहिए थी। मैं आतिशी से कहना चाहता हूं कि वह मीडिया के सामने आएं।’ प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कपिल मिश्रा ने एक फोटो दिखाया, जिसमें ‘लापता’ लिखा हुआ था और सवाल किया गया था ‘आतिशी मार्लेना कहां हैं?’

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000