गाजियाबाद में गरजा बुलडोजर; अवैध निर्माणों पर सख्त हुआ जीडीए, पांच अवैध कालोनियां को तोड़ीं

गाजियाबाद विकास प्रा‌धिकरण (जीडीए) उपाध्यक्ष अतुल वत्स के निर्देशन में जीडीए के प्रवर्तन दस्ते ने दो जोन क्षेत्रों में अवैध निर्माण के खिलाफ ध्वस्तीकरण किया। जीडीए के बुलडोजर ने प्रवर्तन जोन- दो (मोदीनगर- मुरादनगर क्षेत्र) में चार अवैध कालोनियां और 12 अवैध दुकानें ध्वस्त कर दीं। इसके अलावा जीडीए के प्रवर्तन दस्ते ने जोन – तीन (डासना क्षेत्र) में 22 बीघा भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही है एक अवैध कालोनी को ध्वस्त कर दिया। दोनों जोन क्षेत्रों में ध्वस्तीकरण के दौरान स्थानीय लोगों और डेवलपर्स ने जीडीए की टीम का विरोध किया लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी में अभियान को अंजाम दे दिया गया।

51000 वर्गमीटर भूमि पर बन रही थीं चार कालोनियां…

प्रभारी प्रवर्तन जोन-2 के अंतर्गत ग्राम सीकरी कला, मोदीनगर (21000 वर्ग मीटर) में बुलाकी दास द्वारा विकसित कॉलोनी, अबूपुर मोदीनगर (8000 वर्ग मीटर) में मलिक जस्सर की कॉलोनी, अबूपुर मोदीनगर (12000 वर्ग मीटर) में कपिल चौधरी की कॉलोनी, अबूपुर मोदीनगर (10000 वर्ग मीटर) में कपिल त्यागी की कॉलोनी और दुर्गेश चौधरी की 12 अवैध दुकानों को प्रवर्तन दस्ते ने बुलडोजर की मदद से ध्वस्त कर दिया। शनिवार को चलाए गए ध्वस्तीकरण अभियान के अंतर्गत अनाधिकृत कॉलोनियों में भूखंडों की बाउंड्रीवाल, सड़क निर्माण, विद्युत पोल आदि का निर्माण अवैध रूप से किया जा रहा था, जिसे ध्वस्त कर दिया गया।

22 बीघा में विकसित हो रही थी अवैध कालोनी…

जीडीए वीसी के निर्देशन और प्रभारी प्रवर्तन जोन- तीन के नेतृत्व शनिवार को शकील प्रधान द्वारा खसरा संख्या-493, नहाल रोड़, डासना में लगभग 22 बीघा भूमि पर अनाधिकृत रूप से विकसित की जा रही कालोनी में भूखण्डों की बाउंड्रीवाल, सड़क, तीन साइट ऑफिस ध्वस्त कर दिए गए है। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय स्थानीय डेवलपर्स के द्वारा प्रवर्तन दस्ते का विरोध किया गया। प्राधिकरण पुलिस बल के द्वारा मौके से खदेड़ दिया गया और ध्वस्तीकरण की कार्यवाही पूरी की गई है। मौके पर मौजूद लोगों से यह अपील की गयी कि अनाधिकृत रूप से विकसित की जा रही कालोनी में भूखण्डों का क्रय, विक्रय न करें।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000