तेज गाना बजाने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो भाई पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली। बीती 31 दिसंबर की रात एक बजे तेज संगीत बजाने को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने पीट-पीटकर एक युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के आरोप में दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक युवक दुकान पर सेल्स ब्वाय के तौर पर काम करता था। 

दक्षिण रोहिणी थाना पुलिस को 31 दिसंबर रात 1:08 बजे पड़ोसियों के बीच झगड़े की पीसीआर कॉल प्राप्त हुई। पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पता चला कि मृतक और कथित व्यक्तियों के बीच तेज आवाज में संगीत बजाने को लेकर झगड़ा हुआ था।

मृतक के परिवार में उसकी पत्नी और तीन बच्चे…

घायल को बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया, जहां मृतक को अस्पताल ने मृत घोषित कर दिया। मृतक व्यक्ति की पहचान धर्मेंद्र (40) वर्ष के रूप में हुई। मृतक के परिवार में उसकी पत्नी और तीन बच्चे हैं। 

रोहिणी जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि घटना के दिन मृतक और उसके भाई का अपने पड़ोसियों के साथ तेज आवाज में संगीत बजाने को लेकर झगड़ा हुआ था। इस पर आपत्ति जताने पर आरोपित ने मृतक और उसके भाई की पिटाई कर दी, जिसमें धर्मेंद्र की मौत हो गई। 

आरोपित पीयूष तिवारी और कपिल तिवारी…

संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई। मामले में दोनों आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है। आरोपित पीयूष तिवारी और कपिल तिवारी हैं। दोनों भाई हैं। 

वहीं पर दूसरे एक और मामले में शकरपुर थाना क्षेत्र के राजकीय सर्वोदय विद्यालय में शुक्रवार को दो छात्रों के बीच हुए झगड़े ने एक छात्र की चाकू गोदकर हत्या कर दी। दरअसल एक छात्र ने झगड़े का बदला लेने के लिए अपने दोस्तों को बुलाया फिर स्कूल की छुट्टी के बाद चाकू से हमला कर नौंवी कक्षा के छात्र की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपित घटनास्थल से भाग गए। मृतक की पहचान ईशु गुप्ता (14) के रूप में हुई है।

 

पुलिस (Delhi  Police) ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है वारदात में शामिल सभी आरोपित नाबालिग हैं, जिनकी तालाश की जा रही है। उनके पकड़े जाने पर विवाद के सही कारणों का पताा चल सकेगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000