युवतियों द्वारा बुलेट सवार युवक को पीटने का मामला सामने आया उत्तरप्रदेशवाराणसी बीच सड़क पर छेड़खानी करने पर बुलेट सवार युवक को लड़कियों ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल By Ramesh Tiwari Rajdar On Aug 31, 2024 927 उत्तर प्रदेश के वाराणसी के लालपुर थाना अंतर्गत हुकुलगंज इलाके मे देर रात कार युवतियों द्वारा बुलेट सवार युवक को पीटने का मामला सामने आया है। दरअसल, बुलेट सवार युवक को कार सवार युवतियों से बत्तमीजी करना उस समय भारी पड़ गया, जब कार से उतरकर युवतियों ने युवक पर गालियों की बौछार करते हुए थप्पड़ों से पिटाई कर दी। यह घटना रात करीब 1ः25 की बताई जा रही है। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पिटाई से बचने के लिए बुलेट छोड़कर भागा युवक… बता दें कि यह घटना लालपुर थाना क्षेत्र के हुकुलगंज सिद्धेश्वरी माता मंदिर राम जी डेंटर के पास की है। यहां पर कार से उतरकर जब युवतियां बुलेट सवार युवक की पिटाई कर रही थी तो वे यह कहते सुनी गई कि कैसे गाली दिया कैसे हाथ छोड़ा? युवतियों ने जब युवक को पीटना शुरू किया तो वह अपनी बुलेट मोटरसाइकिल छोड़कर अंधेरी गली में भाग निकला। इसके बाद गुस्साई युवतियों ने बुलेट बाइक को भी पैर से तोड़ते हुए जमीन पर गिरा दिया। घटना के वक्त नजदीकी एक कार सवार अपने मोबाइल से वीडियो बनाकर वायरल कर दी। अपराध 927 Share