प्रयागराज में चार स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा, विदेशी युवती समेत 13 महिलाएं गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामान हुआ बरामद

संगम नगरी प्रयागराज में पुलिस ने चार स्पा सेंटरों पर छापेमारी कर वहां से बीस लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए लोगों में एक विदेशी युवती समेत तेरह महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस को इन स्पा सेंटरों में तमाम आपत्तिजनक चीजें भी मिली है। पुलिस को शिकायत मिली थी कि इन स्पा सेंटरों में सेक्स रैकेट चलाया जाता है। पुलिस पूरे मामले की  तफ्तीश कर रही है और साथ ही पकड़े गए लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस अफसरों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले में किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकेगा।

यह चारों स्पा सेंटर शहर के सिविल लाइंस इलाके में रोडवेज बस स्टेशन के पास स्थित एक कमर्शियल बिल्डिंग के ऊपर के फ्लोर पर चलते थे। चारों स्पा सेंटर एक ही फ्लोर पर थे। शुक्रवार की शाम को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर चंद्रशेखर अधिकारी आजाद नाम के यूजर ने कुछ तस्वीरें और वीडियो के साथ प्रयागराज के इन स्पा सेंटर्स को लेकर पोस्ट किया। प्रयागराज पुलिस को टैग करते हुए दावा किया गया कि इन जगहों पर स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाया जाता है, जिसमें कुछ विदेशी युवतियों को भी शामिल किया गया है।

पुलिस ने 20 लोगों को किया गिरफ्तार….

पोस्ट में चारों स्पा सेंटर के नाम भी दिए गए थे। जो वीडियो पोस्ट किए गए थे, उन्हें खुफिया कैमरे से तैयार किया गया था। दावा यह भी किया गया था कि इन स्पा सेंटरों को मौत के घाट उतारे जा चुके माफिया अतीक अहमद का एक करीबी संचालित करता है। इस पोस्ट पर संज्ञान लेते हुए प्रयागराज पुलिस ने एसपी श्वेताभ पांडेय के निर्देश पर देर रात इन स्पा सेंटरों पर छापेमारी की। छापेमारी में पुलिस ने यहां से बीस लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें तेरह महिलाएं हैं। हिरासत में ली गई महिलाओं में एक युगांडा की रहने वाली है। हिरासत में लिए गए दो युवकों ने खुद को मैनेजर बताया है।

चारों स्पा सेंटरों को पुलिस ने किया बंद…

बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या यहां वास्तव में सेक्स रैकेट चलता था। फिलहाल इन चारों स्पा सेंटरों को बंद करा दिया गया है। अफसरों का कहना है की जांच में आरोप सही पाए जाने पर इन्हें सील कर दिया जाएगा और हिरासत में लिए गए लोगों के साथ है इनके संचालकों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000