पाकिस्तान के तीर्थयात्रियों को इराक ले जा रही बस का ईरान में एक्सीडेंट, 28 लोगों की हुई मौत

पाकिस्तान से इराक़ जा रहे शिया तीर्थयात्रियों की एक बस के साथ ईरान में बड़ा हादसा हो गया। अधिकारियों के मुताबिक ये बस अचानक हाईवे पर पलट गई। हादसे में कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 11 महिलाएं शामिल हैं। दुर्घटना में 23 लोग घायल भी हुए हैं। स्थानीय अस्पताल में इनका इलाज चल रहा है। एक अधिकारी ने बताया कि बस में सवार सभी यात्री पाकिस्तान के थे।

न्यूज़ एजेंसी रिपोर्ट के मुताबिक़, स्थानीय इमरजेंसी सर्विस के अधिकारी मोहम्मद अली मालेकज़ादेह ने बताया कि ये दुर्घटना 20 अगस्त को देर रात मध्य ईरानी प्रांत यज़्द में हुई। बस में 51 लोग सवार थे। ये लोग अरबाईन तीर्थयात्रा पर इराक़ जा रहे थे। तभी ईरान की राजधानी तेहरान से लगभग 500 किलोमीटर दूर दक्षिण-पूर्व शहर ताफ़्ट में ये हादसा हो गया।

कैसे हुआ हादसा…

अलजजीरा की खबर  में दुर्घटना की वजह भी बताई गई है। लिखा है कि बस के ब्रेक फेल होने की वजह से ये हादसा हुआ। कुछ पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स में स्थानीय शिया नेता कमर अब्बास के हवाले से दावा किया गया है कि दुर्घटना में 35 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने ये भी बताया कि बस में सवार लोग पाकिस्तान के लरकाना शहर के थे। मारे गए लोगों को लेकर पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री मोहसिन नकवी ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

क्या है अरबाईन …

ये एक तीर्थयात्रा है। इसे अरबाईन तीर्थयात्रा या कर्बला वॉक या कर्बला तीर्थयात्रा भी कहते हैं। हर साल इसमें करोड़ों लोग पहुंचते हैं। इसमें शिया मुसलमान इमाम हुसैन की कब्र पर ज़ियारत करने इराक़ जाते हैं। ये यात्रा आशूरा के 40 दिन बाद की जाती है। आशूरा मुहर्रम की 10 तारीख होती है। इस दिन इमाम हुसैन को यज़ीद की सेना ने क़त्ल कर दिया था। इमाम हुसैन, पैगंबर मोहम्मद के नवासे थे। जब उन्होंने यज़ीद की ख़िलाफ़त को मानने से मना कर दिया था तब दोनों के बीच जंग हुई थी। जिसे कर्बला की जंग के नाम से जाना जाता है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000