बस चालक को हार्ट अटैक आने से हुआ भीषण सड़क हादसा, तीन लोगों की हुई मौत

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। दनकौर थाना क्षेत्र के श्याम नगर मंडी के पास दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां अनियंत्रित रोडवेज बस ने फ्लाईओवर के पास दो बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी है। इस हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में एक की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचा दिया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है। ग्रेटर नोएडा के कोतवाली दनकौर क्षेत्र के श्याम नगर मंडी के पास एक रोडवेज बस बुधवार दोपहर अचानक अनियंत्रित हो गई। बस अनियंत्रित होने का कारण बस के ड्राइवर को अचानक हार्ट अटैक आना बताया जा रहा है। इसके बाद अनियंत्रित बस सामने से आ रहे दो बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भयंकर थी कि मोटरसाईकिल के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हैं। फिलहाल मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक बुधवार को थाना दनकौर क्षेत्र के अंतर्गत मंडी श्याम नगर फ्लाई ओवर के पास रोडवेज बस नंबर UP 15 DT 8367 के ड्राइवर के अस्वस्थ होने के कारण बस का सामने से आ रही दो मोटरसाइकिल से एक्सीडेंट हो गया। इसमें 3 व्यक्तियों की मौत हो गई। इसमें दो की पहचान हो पाई। पुलिस बल मौके पर मौजूद है, मौके पर स्थिति सामान्य है। बस ड्राइवर को बस के साथ हिरासत में लिया गया है। मृतकों के शव का पंचायतनामा भरकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000