पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में दो बदमाश हुए गिरफ्तार और एक के पैर में लगी गोली, एक पुलिसकर्मी भी घायल

मोहाली के जीरकपुर के पीरमुछल्ला में बुधवार सुबह यानी आज एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। रिंदा और सोनू खत्री गिरोह के साथ AGTF की मुठभेड़ हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि रिंदा और सोनू खत्री गिरोह के सदस्य किसी वारदात को अंजाम देने के लिए यहां रुके हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई की।

AFTF और बदमाशों में हुई मुठभेड़…

AGTF और बदमाशों में दोनों तरफ से फायरिंग हुई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक पुलिस ने इस मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार कर हिरासत में लिया है। जानकारी अनुसार गिरफ्तार गैंगस्टर की पहचान जस्सा हाबोवालिया के रूप में हुई है जिसने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की । बताया गया है कि जस्सी को कई गोलियां लगी हैं, जिसके कारण कोई भी अधिकारी इस बात की पुष्टि नहीं कर रहा है कि वह  जिंदा है या मर गया है।

मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल…

मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसकर्मी को भी गोली लगी है। जुलाई में जीरकपुर के मेट्रो प्लाजा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में गोलीबारी के मामले में ​​जस्सा को कपूरथला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर पुलिस हथियार बरामद करने पहुंची थी। इसी दौरान जस्सा ने भागने की कोशिश की। इसी दौरान पुलिस ने उनके दोनों पैरों में गोलियां मार दीं, जिन्हें घायल हालत में चंडीगढ़ सेक्टर 32 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नवंबर में गिरफ्तार किया गया था जस्सा…

गैंगस्टर तरनजीत सिंह उर्फ जस्सा हैबोवालिया को पुलिस ने नवंबर में गिरफ्तार किया था। इस पर 6 कत्ल ओर कई चोरियों के मामले दर्ज है। बुधवार को पुलिस इस के बताए अनुसार जीरकपुर के पीरमुछल्ला में तफ्तीश करने लेकर आई थी। इस ने बताया था कि पीरमुछल्ला के एक सुनसान जगह पर इस ने चाइना मेड पिस्टिल और 5 जिंदा कारतूस छिपाए हुए हैं।

टांगों पर पुलिस ने मारी गोली…

जब पुलिस इसे लेकर पहुंची तब इस ने भागने की कोशिश की। तभी पुलिस इस कि टांगों पर 2 गोलियां मारी हैं। एन्टी टास्क फोर्स के एआईजी संदीप गोयल ने बताया कि नवांशहर का रहने वाला जस्सा गैंगस्टर हरविंदर रिंदा और सोनू खत्री का करीबी है।

पुलिस से की थी भागने की कोशिश… 

इस फायरिंग के दौरान एक पुलिस मुलाजिम भी जख्मी हुआ है। जिस का नाम दर्शन सिंह बताया जा रहा है। इसी मुलाजिम ने इसे हथकड़ी से पकड़ा हुआ था। जिस छुड़ा कर इस ने भागने की कोशिश की। जिस से दर्शन सिंह के हाथ पर गंभीर चोट आई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000