उत्तरप्रदेशसिद्धार्थ नगर सवारियों से भरी बस शारदा नदी में गिरी, दो लोगों की मौके पर मौत, 22 घायल By Pratibha Rajdar On Oct 19, 2024 248 सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में बड़ा हादसा हो गया। जहां सवारियों से भरी एक बस शारदा नदी में गिर गई। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई जबकि 22 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जिला अधिकारी राजागणपति आर का कहना है कि शारदा नदी में गिरी बस में मोहन कोला गांव के करीब 55 लोग सवार थे। हादसे के बाद आसपास के गांवों के लोगों और पुलिस टीम ने बचाव कार्य में मदद की। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है और दो अन्य को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना में 4 बच्चों समेत 22 लोग घायल हैं। समाचार 248 Share