पूर्व सभासद की नातिन का अपहरण, सिर कूचकर और गला काटकर हत्या

बदायूं।  कोतवाली बिल्सी क्षेत्र में एक सात साल की बच्ची का अपहरण करके सिर कूचकर हत्या कर दी गई। शव एक खंडहर में बनी अलमारी में चादर में लपेटकर रख दिया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीएम भी आ गए। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद सिर कूचकर और गला काटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। कस्बा के लोगों ने हंगामा किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा हे।

बिल्सी कस्बा के मोहल्ला दो निवासी एक व्यक्ति पूर्व सभासद हैं। उनकी नातिन कस्बा के उस्मानिया स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ने वाली सात साल की छात्रा शुक्रवार दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे लास्टिक लेने के लिए घर से निकली थी लेकिन फिर वापस नहीं लौटी। किसी ने उसका अपहरण करके हत्या कर दी। शाम लगभग पांच बजे तक वापस घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। रात लगभग नौ बजे किसी ने मोहल्ला तीन स्थित एक खंडहर की अलमारी में चादर में लिपटा शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। बच्ची के बारे में जानकारी की। पहचान करने के बाद लापता बच्ची के परिजनों को सूचना दी।

परिजन मौके पर पहुंचे। बच्ची की शिनाख्त की। बच्ची के चाचा ने बताया कि उन्होंने पांच बजे से बच्ची की तलाश शुरू की थी। बच्ची खुद ही पास में लगने वाले मेला में सब्जी व अन्य सामान खरीदने चली जाती थी और कुछ समय के बाद वापस आ जाती थी लेकिन शुक्रवार दोपहर जाने के बाद वह वापस नहीं लौटी। मेला से लेकर पूरे बिल्सी कस्बे में देखा लेकिन कुछ पता नहीं चला। रात को पुलिस से शव मिलने की सूचना मिली कि किसी बच्ची का शव हॉर्टमैन स्कूल के बराबर में खंडहर में बच्ची का शव मिला है।

परिजन मौके पर पहुंचे तो शव बच्ची का ही था। कहा कि उसके साथ दुष्कर्म के बाद सिर कूचा गया। गला काटकर हत्या की गई है और दुष्कर्म भी किया गया है। वह घर से गई थी तो पजामी पहनी थी लेकिन शव मिला तो पजामी नहीं थी। सिर कुचला गया था और गला कटा था। चाचा ने कहा कि बस उन्हें इंसाफ चाहिए। चाहें इस हत्याकांड में कोई भी शामिल हो। सूचना मिलने पर कस्बा के लोग एकत्र हो गई। बिल्सी एसडीएम मौके पर पहुंचे। कई थानों की पुलिस बुलानी पड़ी। लोगों को शांत कराया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000