चार साल के बेटे को जहर देकर कारोबारी ने पत्नी के साथ दी जान, बेड पर मिला मासूम का शव

शाहजहांपुर।  उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में हैंडलूम कारोबारी ने पत्नी के साथ आत्महत्या कर ली। दोनों के शव अलग-अलग कमरे में फंदे से लटके मिले। उनके चार साल के बेटे का शव बेड पर पड़ा मिला। उसे जहर दिया गया है।   शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र से दिल झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। दुर्गा एन्कलेव कॉलोनी में चार साल के मासूम बेटे को जहर देने के बाद हैंडलूम कारोबारी सचिन ग्रोवर और उसकी पत्नी शिवांगी ने आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह मासूम का शव कमरे में बेड पर पड़ा मिला। दंपती के शव अलग-अलग कमरों में फंदे से लटके मिले। घटना से कॉलोनी में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने ही थाना पुलिस पहुंच गई। मौके पर छानबीन की। एसपी और सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। कारोबारी के फोन में सुसाइड नोट मिला है, जिसमें आर्थिक तंगी की बात लिखी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जांच शुरू कर दी है। दंपती और मासूम की मौत से कॉलोनी के लोग स्तब्ध हैं।

 

                                घटना के बाद मकान के बाहर जुटे लोग

मोहनगंज में हैंडलूम शोरूम 

कारोबारी सचिन ग्रोवर का मोहनगंज में पानीपत हैंडलूम नाम से शोरूम है। वह दुर्गा एन्कलेव कॉलोनी में अपने मकान में परिवार के साथ रहते थे। दो मंजिला मकान में वह दूसरी मंजिल पर रहते थे। इनके दो भाई रोहित और मोहित भी इसी मकान में रहते हैं।बुधवार को उनके बड़े भाई मोहित के बेटे का नामकरण था। इसलिए सचिन की मां सीमा व भाई-भाभी जल्दी उठ गए। मां सीमा ने बताया कि सचिन सुबह आठ बजे तक नीचे नहीं आया तो उन लोगों ने आवाज दी। कोई प्रतिक्रिया नहीं आने पर वह लोग ऊपर गए। कमरे का दरवाजा खोला तो परिजन चीखने लगे।

मासूम के मुंह से निकल रहे थे झाग 

एक कमरे में सचिन और दूसरे कमरे में शिवांगी का शव फंदे से लटका मिला। मासूम बेटा बेड पर पड़ा था। उसके ऊपर कंबल पड़ा था। कंबल हटाकर देखा तो वह भी मृत मिला। उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। चीख-पुकार मचने पर कॉलोनी के लोग जुट गए।सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स के साथ एसपी और सीओ मौके पर पहुंच गए। कमरों में छानबीन की गई। बताया गया है कि 33 पन्नों के सुसाइड नोट के फोटो मिले हैं। जिसमें आर्थिक तंगी और कई लोगों की देनदारी की बात लिखी है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000