लखनऊ-अयोध्या हाइवे पर ई रिक्शा में युवती से दुष्कर्म करने की कोशिश, चंगुल से भाग निकली युवती

लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर कुशीनगर की 21 वर्षीय युवती से ई रिक्शा चालक और उसके साथियों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। साहस दिखाते हुए युवती इनके चंगुल से छूटकर बचने के लिए हाईवे पर दौड़ पड़ी। पुलिस ने घटना के 17 घंटे बाद केस दर्ज कर आरोपी ई रिक्शा चालक व उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से युवती से छीना गया बैग व ई रिक्शा भी बरामद हुआ है कुशीनगर जिले के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र की रहने 21 वर्षीय युवती लखनऊ के तिवारीगंज में सहेली के साथ रहती है। युवती के अनुसार 24 अगस्त की रात वह वैशाली एक्सप्रेस से बाराबंकी रेलवे स्टेशन उतरी। परिसर में खड़े एक ऑटो चालक से उसने तिवारीगंज तक छोड़ने की बात कही। ई रिक्शा में पहले से दो युवक बैठे थे, जिन्हें युवती ने सवारी समझा। पीड़िता ने बताया कि करीब 9:30 बजे जैसे ही ऑटो लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर सफेदाबाद ओवरब्रिज पर पहुंचा, चालक ने ई रिक्शा रोक दिया।

आरोप है कि इसके बाद दोनों युवक बाहर निकलकर ई रिक्शा के आगे-पीछे खड़े हो गए और चालक ने ऑटो का पर्दा गिराकर युवती से छेड़छाड़ शुरू कर दी। दुष्कर्म किए जाने की आशंका से घबराई युवती ने हिम्मत जुटा कर ई रिक्शा से कूदकर बचने के लिए हाईवे पर दौड़ लगा दी। वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने युवती को इस हालत में देखकर तुरंत 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। तब तक आरोपी चालक साथियों के साथ ई रिक्शा लेकर फरार हो गया। पुलिस ने युवती को कोतवाली लाकर पूछताछ के बाद सोमवार को पीड़िता की एफआईआर दर्ज की। सीओ सिटी हर्षित चौहान ने बताया कि रेलवे स्टेशन से लेकर सफेदाबाद तक के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर डीएम बंगले के पास लगे कैमरे में संदिग्ध ई रिक्शा दिखाई पड़ा। जांच के बाद शहर कोतवाली पुलिस व क्राइम ब्रांच टीम ने जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी ई रिक्शा चालक अनिकेत कुमार उर्फ सौरभ, अंशू कश्यप व लवकुश बेड़िया को गिरफ्तार कर लिया। तीनों घटना के समय शराब के नशे में थे। इनके पास से युवती का बैग भी बरामद हुआ, जिसमें 960 रुपये व शैक्षणिक प्रमाणपत्र थे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000