मेरठ में व्यापारी की हत्या,बेडरूम में घुसकर बदमाशों ने पति-पत्नी को मारी गोली,व्यापारी की हुई मौत

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में ब्रम्हापुरी थाना क्षेत्र में व्यापारी डीके जैन की आज सुबह दो नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बदमाश सुबह घर में घुसे और बेडरूम में मौजूद डीके जैन और उनकी पत्नी को गोली मार दी। डीके जैन की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी का अस्पताल इलाज में चल रहा है। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची। फोरेंसिक टीम भी जांच में जुटी हुई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की छानबीन कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में आज सुबह व्यापारी डीके जैन के घर में दो नकाबपोश बदमाश घुसकर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के समय जैन और उनकी पत्नी बेडरूम में थे। गोली लगने से डीके जैन की मौत हो गई और उनकी पत्नी बुरी तरह से घायल हो गईं। घर में डीके जैन की पत्नी,बेटा और बहू रहते हैं। बेटा और बहू सुबह टहलने के लिए निकले थे उस समय नकाबपोश बदमाश घर में घुसे और पति-पत्नी पर गोलियां बरसा दी। फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की खबर मिलते ही मौके पर आला-अधिकारी भी पहुंच गए। आसपास के लोगों से पूछताछ की। सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं।

डीके जैन के पड़ोसी संजय कुमार ने बताया कि ये घटना सुबह 8 बजे के आसपास की है। बदमाशों ने हत्या के बाद लूट की और भाग गए। एसएसपी रोहित सिंह ने बताया कि थाना ब्रह्मपुरी के अंतर्गत एक परिवार रहता है। सुबह लगभग 8 बजे के आसपास दो लोग उनके घर में आए और बुजुर्ग दंपति पर गोली चला दी। उसके बाद घर में लूटपाट की। जांच के लिए टीम बना दी गई है। घटनास्थल का निरीक्षण भी किया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। अभी यह नहीं पता की लूटपाट के विरोध में हत्या की गई है या उनकी (बदमाशों) पहचान होने पर की गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000