मदरसे में बलात्कार:आरोपी मौलवी पकड़ से दूर, विरोध करने पर की थी किशोरी की पिटाई, बाहर जाने की थी मनाही

शामली। उत्तर प्रदेश के शामली जिले के एक मदरसे में करनाल की किशोरी से बलात्कार का मामला सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। डीएम और एसपी के निर्देश पर एसडीएम और सीओ मदरसे में पहुंचे और छात्राओं के बयान दर्ज किए। यहां पर 100 से अधिक छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। किशोरी से बलात्कार के मामले में कई बड़े खुलासे हुए हैं। वहीं जांच के दौरान मदरसे का भी रजिस्ट्रेशन नहीं मिला है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार सीओ, एसडीएम और सीडब्ल्यूसी के अधिकारियों ने छात्राओं के बयान लिए। छात्राओं ने अन्य के साथ यौन उत्पीड़न की बात से इनकार किया है। फिर भी जांच की जा रही है। रजिस्ट्रेशन न मिलने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को कहा गया है। स्थानीय पुलिस भी आरोपी मौलवी की तलाश में जुट गई है। जल्द आरेापी मौलवी को पकड़ने का दावा किया है।

क्षेत्र के एक मदरसे में करनाल की रहने वाली किशोरी के साथ मदरसे के मौलाना द्वारा बलात्कार करने के मामले में आरोपी मौलवी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी अंशुल कुमार मामले की जांच करने के लिए मदरसे में पहुंचे और वहां पर पढ़ने वाली कई छात्राओं के बयान दर्ज किए। कहा कि पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल करनाल की रहने वाली किशोरी ने वीडियो वायरल कर शामली के एक मदरसे के मौलवी पर बलात्कार का आरोप लगाया था। पीड़िता ने वीडियो वायरल कर आरोपी मौलाना के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर करनाल के महिला थाने में आरोपी मौलवी के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी।करनाल पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश में शामली में दबिश दी जा रही है।

जल्द ही शामली पुलिस से भी आरोपी को पकड़ने के लिए सहयोग मांगा जाएगा। जिला दिव्यांग सशिक्तकरण अधिकारी अंशुल कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कई छात्राओं के बयान लिए गए हैं। पुलिस की कार्रवाई का भी इंतजार है।इस मामले की सूचना जब करनाल के बाल कल्याण समिति को मिली तो टीम शामली पहुंची, जिनके समक्ष पीड़ित नाबालिग ने आपबीती बयां की।

इसके बाद टीम नाबालिग को अपने साथ करनाल ले गई। करनाल में उसका मेडिकल कराने के बाद महिला थाने में आरोपी मौलवी के खिलाफ शिकायत दी गई, जिस पर पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि जब नाबालिग किशोरी ने मौलवी की हरकतों का विरोध किया तो उसे बुरी तरह पीटा गया। मौलवी उसके साथ गलत हरकत करता रहा। नाबालिग किशोरी मदरसे से निकलना चाहती थी, लेकिन मौलवी उसे बाहर नहीं निकलने देता था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000