कारोबारी के बेटे का अपहरण के बाद हत्या; स्टोर रूम से मिली लाश, महिला टीचर व उसके बॉयफ्रेंड को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कानपुर में एक कारोबारी के बेटे की हत्या से हड़कंप मच गया. मृतक कुशाग्र 10वीं का छात्र था। वह सोमवार की शाम अपनी स्कूटी से ट्यूशन के लिए घर से निकला था, मगर देर रात तक वापस नहीं लौटा। ऐसे में घरवालों की चिंता हुई। इसी बीच एक अजनबी कारोबारी के घर पर 30 लाख रुपये फिरौती का पर्चा फेंककर फरार हो गया। डरे-सहमे कारोबारी के घरवालों ने पुलिस को सूचना दी तो उनके हाथ-पांव फूल गए। किडनैपिंग की आशंका के चलते पुलिस फोर्स को एक्टिव कर दिया गया। खुद जॉइंट कमिश्नर ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। मगर सुबह कुशाग्र की लाश बरामद हुई। अब इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

ट्यूशन टीचर के बॉयफ्रेंड ने किसलिए की थी कुशाग्र की हत्या….

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कारोबारी के 16 वर्षीय बेटे कुशाग्र की लाश उसकी ट्यूशन टीचर रचिता के फजलगंज थाना क्षेत्र स्थित घर के स्टोर रूम से बरामद हुई है। कुशाग्र की गला घोंटकर हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि रचिता का बॉयफ्रेंड प्रभात है। दरअसल, प्रभात को शक था कि कुशाग्र का रचिता से अफेयर चल रहा है। इसी के चलते उसने पूरी प्लानिंग के तहत कुशाग्र का मर्डर कर दिया। इस क्राइम में रचिता और प्रभात का दोस्त आर्यन भी भागीदार है।  इस मामले में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि इस मामले में अपराध को एक समुदाय विशेष से जोड़कर फिरौती की मांग करना देश-समाज  के लिए घातक है। ऐसे में आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

पुलिस को गुमराह करने के लिए रची ये साजिश….

बताया जा रहा है कि कुशाग्र की हत्या करने के बाद प्रभात ने पुलिस को गुमराह करने के लिए एक साजिश रची। और ये साजिश थी फिरौती के लिए हत्या होने की। प्रभात चाहता था कि कुशाग्र की हत्या में उसका नाम न आए। पुलिस किडनैपिंग वाले एंगल से हत्या की जांच करने में व्यस्त रहे। इसके लिए प्रभात ने अपने दोस्त आर्यन की मदद ली। रचिता के घर में कुशाग्र की हत्या करने के बाद प्रभात ने उसकी स्कूटी उठाई। फिर कुछ दूर जाकर आर्यन को बैठाया। मालूम हो कि इसी स्कूटी से कुशाग्र रचिता के घर पहुंचा था। आगे जाकर प्रभात ने स्कूटी की नंबर प्लेट बदल दी और कुशाग्र के घर पहुंच गया। यहां उसने 30 लाख रुपये की फिरौती वाला पर्चा अंदर फेंक दिया और फरार हो गया। इस पर्चे में उसने धार्मिक नारे में भी लिखे थे, ताकि पुलिस और कन्फ्यूज हो जाए।

पुलिस से पूछताछ के बाद…

घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी खंगालने शुरू किए. लोगों से पूछताछ भी की जा रही थी। इसी कड़ी में कुशाग्र की ट्यूशन टीचर रचिता का नाम आया। कथित तौर पर वो पहले कुशाग्र को घर आकर पढ़ाती थी। मगर बाद में घरवालों ने उसे निकाल दिया था। रचिता से पूछताछ में प्रभात का नाम आया। फिर दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की गई। हालांकि, शुरू में दोनों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। मगर सीसीटीवी में घटनास्थल के आसपास प्रभात की मौजूदगी, फिरौती वाले पर्चे में उसकी हैंडराइटिंग आदि से पुलिस का शक उनपर बढ़ता गया। जब सख्ती बरती गई तो दोनों टूट गए। पुलिस सूत्रों की माने तो आशनाई के चक्कर में कुशाग्र की हत्या हुई। पूछताछ में आरोपी प्रभात ने कबूल किया कि कुशाग्र के टीचर से संबंधों की वजह से उसने इस हत्याकांड को अंजाम दिया। कुशाग्र की मौत कल शाम करीब साढ़े पांच बजे ही हो गई थी। फिरौती की मांग सिर्फ पुलिस को गुमराह करने के लिए की गई थी। सीसीटीवी चेक करने पर पता चला की कुशाग्र खुद अपनी मर्जी से रचिता के घर गया था। फिर रचिता का बॉयफ्रेंड प्रभात घर में दाखिल होता है। उसका घर रचिता के घर के पास में ही है। बाद में दोनों बाहर निकलते हैं लेकिन कुशाग्र नहीं निकलता है। संभावना है कि उसी दौरान उसकी घर के अंदर हत्या कर दी गई थी। फिलहाल, पुलिस के आधिकारिक बयान का इंतजार है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000