मुख्तार अंसारी की पेशी पर कोरमा बिरयानी का इंतज़ाम,कचहरी पहुंचते ही सजती थीं मुगलई डिशें,अब तो है बस जेल की तन्हाई और सख्ती

लखनऊ। अखबारों और टीवी चैनल में खबर रहती है कि जरायम की दुनिया का बेताज बादशाह माफिया मुख्तार अंसारी टूट चुका है। योगी सरकार ने मुख्तार की कमर तोड़ दी है। बड़े-बड़े मुकदमे चल रहे हैं। जो फाइल बंद थी वह खोल दी गई है। ईडी, इनकम टैक्स,सीबीआई और पुलिस की तमाम तरह की जांचें चल रही हैं। कई केस ऐसे हैं,जिसमें माफिया मुख्तार अंसारी को सजा हो चुकी है। मुख्तार इस समय बांदा जेल में बंद है।

मुख्तार की पेशी और दावत….

एक किस्सा आंखों देखा यह भी है कि माफिया मुख्तार अंसारी किसी पेशी के लिए जब राजधानी लखनऊ के जिला न्यायालय परिसर में पहुंचा तो वहां पर बाकायदा वकील के चेंबर के पीछे अहाते में खाने की बड़ी-बड़ी डेग और प्लेटें सजी हुई थीं। पता चला कि बावर्ची से यह मुगलई खाने का इंतजाम मुख्तार और उसके गुर्गों के लिए किया गया है। खाने की बात करें तो खाने में कोरमा और बिरयानी शामिल थीं। एक साथ 100 से अधिक लोग वहां खाना खा सकते थे।

वो गुजरे दिन अब कहां…

सोचने वाली बात कि किस तरह का इंतजाम मुख्तार की अंसारी की पेशी पर हुआ करता था।आज वही मुख्तार अंसारी जज के सामने गिड़गिड़ा कर अपने जीवन की भीख मांग रहा है,कोर्ट को अपनी बीमारियां गिनवा रहा है और जेल में इलाज न मिल पाने की दुहाई दे रहा है। मुख्तार जब कचहरी और पेशी पर आता था तब उसके चाहने वाले उसके लिए तोहफे की बारिश कर देते थे। ब्रांडेड कपड़े,ब्रांडेड जूते मुख्तार के दिए जाते थे। मुख्तार जहां जब जैसे चाहता था खाने इंतजाम किया जाता था।

मगर अब समय बदल गया है।ना वो समय रहा और ना पहले वाला भौकाल रहा।अब तो बस जेल की सख्तियां हैं और कभी ना खत्म होने वाला इंतजार जो अदालतों की दहलीज पर फैसलों का इंतजार कर रहा है। बता दें कि ये वही मुख्तार अंसारी है जो प्रदेश की जेल से कोर्ट के लिए निकलता था तो जेल से लेकर कचहरी तक आगे पीछे मुख्तार के काफिले की गाड़ियां लोग गिनते-गिनते थक जाते थे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000