सेल्समैन बनकर बेसहारा युवती से बढ़ाई पहचान,फिर पत्नी बनाकर रखा साथ, गर्भवती हुई तो भाग निकला

अमरोहा में पिता की मौत के बाद बेसहारा हुई मुस्लिम युवती को दूसरे धर्म के युवक ने प्रेम जाल में फंसा लिया। देहरादून का बताने वाले विनय कुमार ने सेल्समैन बनकर युवती से जान पहचान की। इसके बाद युवती के साथ हमदर्दी दिखाकर उसके साथ रहने लगा। युवती को पता चला की युवक ने धोखे से दूसरी महिला से भी शादी कर ली है। तब जाकर पूरा मामला सामने आया।उसके साथ शारीरिक शोषण किया। झांसे में लेकर उसका मकान बिकवा और बारह लाख रुपये हड़प लिए। युवती के आठ महीने की गर्भवती होने के बाद उसे बेसहारा छोड़ कर भाग गया। नाम बदलकर धोखा देता रहा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

ये मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला का है। घर में ही परचून की दुकान चलाकर एक बुजुर्ग पत्नी और बेटी का पालन पोषण करते थे। चार साल पहले पत्नी की मौत होने के बाद पिता और बेटी रह गए।खुद को देहरादून का बताने वाला विनय कुमार अक्सर दुकान पर परचून का सामान देने के लिए सेल्समैन बनकर आता था। पिता की गैरमौजूदगी में युवती दुकान का सामान लेती थी। इसलिए उसकी विनय कुमार से अच्छी पहचान हो गई। करीब दो साल पहले दुकानदार की मौत हो गई। जिसके बाद विनय ने बेसहारा युवती के साथ हमदर्दी दिखाई और उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। वह विनय पर भरोसा करने लगी। दोनों पति-पत्नी के रूप में रहने लगे।

इस बीच विनय ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान झांसे में लेकर विनय ने युवती का पुश्तैनी मकान भी बिकवा दिया और उन रुपयों से दो पिकअप अपने असली नीरज नाम से खरीद लिए। करीब आठ महीना पहले युवती गर्भवती हुई तो आरोपी विनय ने घर आना बंद कर दिया। करीब दो महीने पहले उसने दूसरी लड़की से शादी कर ली। जानकारी मिलने पर पीड़िता के होश उड़ गए। लिहाजा पीड़िता ने देहरादून के रहने वाले विनय के नाम से एफआईआर दर्ज कराई। लेकिन जब हकीकत सामने आई तो पुलिस भी अचंभित रह गई। हकीकत में खुद को विनय बताने वाले युवक का असली नाम नीरज था।वह देहरादून का नहीं बल्कि मुरादाबाद के मझौला थानाक्षेत्र में साईं कन्या इंटर कॉलेज के पास का रहने वाला निकला। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि आरोपी नीरज को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000