मेजर भाई को आखरी मेसेज लिख- भइया! मां का ख्याल रखना, फिर पैर से ट्रिगर दबाकर युवक ने खुद को उड़ाया

फर्रूखाबाद जिले में फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दुर्गा कोलानी निवासी एएसआई राकेश दुबे के पुत्र सौरभ ने आत्महत्या करने का घातक कदम क्यों उठाया। जबकि परिवार में रुपये पैसे की कोई कमी नहीं थी। भाई आलोक सेना में मेजर, मां कृष्णा देवी प्राइमरी स्कूल में प्रधानाध्यापक है। सौरभ की आर्मी स्कूल में नौकरी लग गई थी। सौरभ ने मां से कहा कि पहले जिस स्कूल में पढ़ाई की, आज उसमें ही पढ़ाने का मौका मिला रहा है।

ऐसे में वह नौकरी को लेकर भी उत्साहित था, लेकिन अचानक ऐसा क्या हुआ, जिसने सौरभ को शुक्रवार की भोर भाई आलोक को फोन कर बात करने पर विवश कर दिया। भाई का फोन नहीं उठने पर उसने मैसेज डाला था। रात को वह मां से पेट दर्द होने की बात कहकर आखिर किससे मोबाइल पर बात करने गया था। यह प्रश्न परिवार और पुलिस के लिए पहेली बना हुआ है। ऐसे में हो सकता है कि वह रात से परेशान रहा हो। पुलिस इन सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।

एक खोखा और एक कारतूस बरामद…

प्रभारी इंस्पेक्टर अपराध कमलेश कुमार ने बताया कि सौरभ ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। उसके मोबाइल से डाटा रिकवर करके पूरे मामले की जांच की जाएगी। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की। पुलिस ने बंदूक को कब्जे में ले लिया है। उसमें एक खोखा व एक कारतूस पाया गया।

दोनाली बंदूक से गोली मारकर की आत्महत्या…

सेना में मेजर के भाई ने दोनाली बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले युवक ने भाई के मोबाइल पर मैसेज भेजा कि मैं जा रहा हूं, मां का ख्याल रखना। मोबाइल का डेटा डिलीट कर उसको साइलेंट मोड पर लगा दिया था। गोली की आवाज सुनकर मां ने मेजर पुत्र को घटना की जानकारी दी।

मेजर डॉक्टर के पद पर तैनात है भाई…

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दुर्गा कॉलोनी निवासी राकेश दुबे सेना से सेवानिवृत्त हैं। वर्तमान में दिल्ली में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। पत्नी कृष्णा देवी लखमीपुर प्राइमरी स्कूल में प्रधानाध्यापिका हैं। भाई आलोक दुबे सिख लाईट रेजिमेंट सेंटर में मेजर डॉक्टर के पद पर तैनात हैं। आलोक रात्रि की ड्यूटी पर गए हुए थे।

आर्मी स्कूल में लग गई थी नौकरी…

घर में सौरभ दुबे (26) मां कृष्णा देवी के साथ मौजूद था। सौरभ की आर्मी स्कूल में शिक्षक के पद पर नौकरी लग गई थी। शनिवार को उसको स्कूल में ज्वाइन करना था। सौरभ मां कृष्णा देवी के कमरे में ही सोता था। गुरुवार की रात सौरभ ने मां से कहा कि पेट में दर्द हो रहा है। छत पर टहलने जा रहा हूं।

भाई को मैसेज भेजा- मैं जा रहा हूं मां का ख्याल रखना…

इसके बाद सौरभ मोबाइल लेकर छत पर चला गया। कुछ देर बाद वापस आकर कमरे में सो गया। सौरभ ने सुबह करीब चार बजे आलोक को फोन किया। कॉल रिसीव नहीं होने पर भाई आलोक को 4.17 बजे मैसेज भेजा। सौरभ ने दूसरे कमरे से पिता की लाइसेंसी बंदूक निकाली। जीने में पैर से ट्रिगर दबाकर माथे पर गोली मार ली।

लहूलुहान हालत में बरामदे में आकर गिरा…

गोली लगने के बाद सौरभ लहूलुहान हालत में जीने से नीचे बरामदे में आकर गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर मां कृष्णा देवी कमरे से बाहर आई। खून से लथपथ पुत्र को देखकर बेहाल हो गई। उन्होंने मेजर पुत्र को घटना की जानकारी दी। आलोक मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

दाहिनी आंख के पास लगी थी गोली…

सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह व इंस्पेक्टर अपराध कमलेश कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बंदूक को कब्जे में ले लिया। उसमें एक खोखा व एक कारतूस पाया गया। पोस्टमार्टम में सौरभ की मौत दाहिनी आंख के पास गोली लगने से अधिक खून बहने के कारण हुई है। गोली आर-पार हो गई थी। एक छर्रा फंसा हुआ मिला है।

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000