फ़ोन करके पूर्व विधायक को बोला ठग,अमित शाह बोल रहा हूं, चुनाव में टिकट चाहिए तो पैसे भेजो

बरेली। लोकसभा चुनाव सिर पर है। पार्टियों से टिकट मांगने वालों की संख्या में भी बढ़ोतरी होती जा रहा है। इसमें भारतीय जनता पार्टी से टिकट मांगने वाली संख्या बड़ी मात्रा में है। उम्मीदवारों ने भाजपा के शीर्ष नेताओं के चक्कर लगाना भी शुरू कर दिए हैं। सिफारिशों का दौर भी शुरू हो चुका है। इसी बीच अब ठग भी एक्टिव हो चुके हैं।लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही ठगों ने अपना जाल बिछाना शुरू कर दिया है। ठग फ़ोन करके खुद को पार्टी का शीर्ष नेता बताते हैं और टिकट देने के नाम पर पैसों की मांग कर रहे हैं।

ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के बरेली से सामने आया है। ठग ने खुद को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बताकर पूर्व विधायक को फ़ोन कर दिया। ठग ने फ़ोन पर कहा कि अगर आपको लोकसभा चुनावों में टिकट चाहिए तो आप पैसे भिजवाओ। पूर्व विधायक को बात कुछ खटकी और उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी। इस मामले में पुलिस ने अब एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

इस मामले के बारे में अपर पुलिस अधीक्षक (देहात क्षेत्र) मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि बरेली के नवाबगंज थाने में इंस्पेक्टर विनोद कुमार की तरफ से एक मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें कहा गया है कि एक गिरोह के सदस्य केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बनकर फोन पर नेताओं से टिकट दिलवाने के नाम पर ठगी करते हैं। उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया है कि नवाबगंज थाना क्षेत्र के समूहा गांव के निवासी रविंद्र मौर्य ने चार जनवरी और 20 जनवरी को पूर्व विधायक किशन लाल राजपूत से नौ बार फोन पर बात की।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उसने उनसे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बनकर बात की और पूर्व विधायक से टिकट का लालच देकर धन ऐंठने की कोशिश की। टू कॉलर एप पर नम्बर जांचने पर केंद्रीय गृहमंत्री केंद्र सरकार के नाम से आईडी दिख रही थी। मिश्रा का कहना है कि जब रविंद्र मौर्य को पता चला कि पुलिस जांच कर रही है तभी उसने सिम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि जिस नंबर से पूर्व विधायक को कॉल की गयी थी वह नंबर रविंद्र के गांव के ही हरीश नामक व्यक्ति की आईडी पर रजिस्टर्ड है।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में हरीश को हिरासत में ले लिया गया है। उसने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि उसने यह सिम 29 दिसंबर 2023 को अपनी आईडी पर खरीदा था। थोड़ी देर बाद ही गांव के रविंद्र मौर्य और शाहिद ने उसे धमकाकर सिम छीन लिया था।उन्होंने बताया कि पुलिस रविंद्र और शाहिद की तलाश कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर किसी के पास भी इस तरह के ठगी की कॉल आती है तो वह तुरंत पुलिस से संपर्क करे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000